Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 11:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : झूठा आरोप लगाने के लिए नीतीश मांगें माफी नहीं तो होगा मानहानि का मुकदमा : तेजस्वी
    बिहार

    बिहार : झूठा आरोप लगाने के लिए नीतीश मांगें माफी नहीं तो होगा मानहानि का मुकदमा : तेजस्वी

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने पार्टी नेता शक्ति मलिक हत्याकांड में उन पर झूठा आरोप लगाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की है।
    श्री यादव ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के पद पर रहे हैं। आज तक उन पर किसी तरह का दाग नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने इस मामले में उन पर और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव पर झूठा आरोप लगाया है।
    प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि इस मामले में उनके खिलाफ पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र किया गया है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री श्री कुमार चुनाव में अपनी पार्टी की पराजय से घबराकर इस तरह का झूठा आरोप लगा रहे हैं। इसलिए, श्री कुमार सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे नहीं तो मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।
    श्री यादव ने कहा कि शक्ति मलिक को किसने वीडियो बनाने के लिए कहा था और उनकी पत्नी को सिखाकर उनके खिलाफ किसने झूठा बयान दिलवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री कुमार के खिलाफ हत्या का मामला है और न्यायालय में अब तक इस पर संज्ञान भी नहीं लिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस पर कुछ भी नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि बड़ी मेहनत से छवि बनती है लेकिन वह एक पल में समाप्त भी हो जाती है।
    उल्लेखनीय है कि श्री यादव ने इस हत्याकांड के मामले में कल ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की थी।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: बिष्टुपूर गोलीकांड में दो लोगों की गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी सलमान फरार
    Next Article शेयर बाजार सात महीने उच्चतम स्तर पर

    Related Posts

    बिहार

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    June 19, 2025
    ट्रेंडिंग

    नदी में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौ’त, तीन को बचाया गया

    June 19, 2025
    बिहार

    PM नरेंद्र मोदी कल बिहार को देंगे कई सौगातें, पटना में STP का भी करेंगे उद्घाटन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश से बाढ़ में बह गई ट्रक

    June 19, 2025

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    June 19, 2025

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025

    टंडवा में चुन्द्रु धाम नदी में आई भयावह बाढ़, शिव मंदिर का शिवालय पूरी तरह डूबा

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.