Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»PM मोदी गुजरात के भावनगर में करेंगे 34,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
    देश

    PM मोदी गुजरात के भावनगर में करेंगे 34,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर के जवाहर मैदान में एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम ‘समुद्र से समृद्धि’ थीम पर आधारित है, जिसमें खास ध्यान समुद्री क्षेत्र और बंदरगाह विकास पर रहेगा।

    प्रधानमंत्री 7,870 करोड़ रुपये से ज्यादा की समुद्री परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, जिनमें देश के प्रमुख बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने की योजना शामिल है। इसमें मुंबई के इंदिरा डॉक पर अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन, कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर नए कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला, और ओडिशा के पारादीप पोर्ट पर नया कार्गो बर्थ बनाना शामिल है।

    इसके अलावा गुजरात के टूना टेकरा मल्टी-कार्गो टर्मिनल, चेन्नई, एन्नोर, कांडला और कार निकोबार द्वीप में बंदरगाह आधुनिकीकरण, और पटना-वाराणसी में अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजनाएं भी इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

    गुजरात को मिलेंगी खास सौगातें

    गुजरात में अकेले 26,354 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू होंगी। इसमें नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, सड़क, बंदरगाह और शहरी विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री जिन अहम परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें शामिल हैं:

    • छारा पोर्ट में एलएनजी टर्मिनल

    • गुजरात रिफाइनरी में केमिकल प्रोजेक्ट

    • 600 मेगावाट ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट

    • 475 मेगावाट पीएम-कुसुम सौर फीडर

    • बडेली में 45 मेगावाट सोलर प्लांट

    • धोरडो गांव का सम्पूर्ण सौरकरण

    स्वास्थ्य और सड़क विकास को भी बढ़ावा

    भावनगर में सर टी. जनरल अस्पताल, और जामनगर में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के विस्तार की भी नींव रखी जाएगी। इसके अलावा 70 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन में बदलने की परियोजना शुरू की जाएगी, जिससे राज्य में कनेक्टिविटी और व्यापार बेहतर होगा।

    धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे

    प्रधानमंत्री मोदी धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। इसे एक हरित औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और वैश्विक निवेश को बढ़ावा देगा।

    इस कार्यक्रम में कई सरकारी व निजी कंपनियों के बीच समझौते भी होंगे, जिससे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय विकास को रफ्तार मिलेगी।

    Also Read ; झारखंड में 22 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

    इंडस्ट्रियल विकास एलएनजी टर्मिनल गुजरात इंफ्रास्ट्रक्चर गुजरात समाचार ग्रीन एनर्जी जलमार्ग विकास धोलेरा स्मार्ट सिटी नरेंद्र मोदी समाचार पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पीएम कुसुम योजना पीएम मोदी दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंदरगाह विकास भारत पोर्ट विकास भारत में बुनियादी ढांचा भावनगर मोदी सरकार योजनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाएँ शहरी विकास. समुद्र से समृद्धि समुद्री क्षेत्र सरकारी परियोजनाएं सौर ऊर्जा स्वास्थ्य सेवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 22 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
    Next Article कुड़मी समाज ने ST दर्जे की मांग को लेकर शुरू किया रेल रोको आंदोलन, हावड़ा–दिल्ली रेल मार्ग बाधित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.