Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»कपाली में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद…
    Uncategorized

    कपाली में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद…

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2025Updated:September 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले की कपाली ओपी पुलिस ने तमुलिया स्थित आस्था वैली में चल रही अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब, निर्माण सामग्री, तीन वाहन, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए।

    गुप्त सूचना के आधार पर 18 सितंबर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान अजय गोप उर्फ कन्हैया गोप को पुलिस ने नकली शराब की ढुलाई करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उसकी स्कॉर्पियो, स्विफ्ट और इंडिगो कार से 585 बोतल नकली अंग्रेजी शराब और 60 लीटर पैकिंग के लिए तैयार शराब जब्त की गई।

    आरोपी की निशानदेही पर किराये के डुप्लेक्स से मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ। वहां से नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्प्रिट, लेबल, झारखंड सरकार के मोनोग्राम, स्टीकर, बोतलें, ढक्कन और अन्य सामग्री बरामद हुई। तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा और पांच जिंदा गोली भी मिली।

    जांच में पता चला कि आरोपी आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए नकली शराब तैयार कर जिले के विभिन्न होटल, ढाबों और दुकानों में सप्लाई करने की योजना बना रहा था। एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी पर विभिन्न धाराओं और एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

    Also read:नीमडीह में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    durga puja fake liquor factory Illegal Liquor Jamshedpur nearby Jharkhand crime Kapali police Police raid Saraikela news SP Mukesh Kumar Lunayat weapons seized
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो के दो युवक चला रहे थे बच्चों की अ’श्लील सामग्री का नेटवर्क, CID ने दबोचा
    Next Article गढ़वा में शुरू हुआ राष्ट्रीय पोषण माह, जागरूकता रथ को दिखायी गयी हरी झंडी

    Related Posts

    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    क्राइम

    घर के पास हत्या कर श’व को जंगल में फेंका, एक्सीडेंट दिखाने की थी कोशिश, तीन गिरफ्तार

    June 17, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग में मासूम से दरिंदगी का खुलासा, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने की ह’त्या

    June 3, 2026
    क्राइम

    रांची में युवक की संदिग्ध मौ’त, मंदिर गेट के पास फंदे से लटका मिला श’व

    June 1, 2026
    क्राइम

    वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा : ब्राउन शुगर और चोरी की बाइक संग तीन युवक गिरफ्तार

    May 31, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.