Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नीमडीह में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
    झारखंड

    नीमडीह में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीमडीह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Seraikela Kharsawan : नीमडीह थाना क्षेत्र के ग्राम तेतलो में नकली अंग्रेजी शराब की एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। यह कार्रवाई 16 सितंबर 2025 को की गई, जब SP सरायकेला-खरसावां को दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के निर्माण व बिक्री को लेकर मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वांडिल के निर्देशन में नीमडीह थाना पुलिस ने तेतलो गांव निवासी अशोक गोप उर्फ विडियो गोप के घर पर छापा मारा। वहां एक टेम्पु में भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब पाई गई। मौके से दो आरोपियों –निरंजन गोराई (भादुडीह, थाना चांडिल) और प्रकाश कुमार गुप्ता (हलुदबनी, थाना परसुडीह, जमशेदपुर) को रंगे हाथ पकड़ा गया।

    गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि आगामी दुर्गा पूजा में शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए यह नकली शराब फैक्ट्री चलाई जा रही थी और तैयार माल नीमडीह व चांडिल क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा था।

    पुलिस ने मौके से 100 लीटर स्प्रिट, विभिन्न ब्रांड के लेबल, स्टीकर, बोतल के ढक्कन, टेम्पु (JH05DU-1845), नकली शराब की 458 बोतलें (Mc Dowells No-1, Iconiq White आदि) सहित कई अन्य सामान बरामद किए हैं।

    इस मामले में नीमडीह थाना कांड संख्या 53/2025, दिनांक 16.09.2025 को बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फैक्ट्री से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    छापेमारी दल में नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी समेत कुल सात पुलिसकर्मी शामिल थे।

    Iconiq White Mc Dowells No-1 अपराध समाचार अवैध शराब उत्पाद अधिनियम गिरफ्तारी चांडिल जमशेदपुर झारखंड पुलिस त्योहार सुरक्षा दुर्गा पूजा नकली शराब नीमडीह पुलिस छापेमारी बीएनएस 2023 मिनी फैक्ट्री शराब तस्करी शराब बरामद सरायकेला-खरसांवा स्प्रिट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी के 75वें जन्मदिन पर झारखंड में उत्साह, बाबूलाल ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ
    Next Article मध्यस्थता से सुलझा 4 साल पुराना पारिवारिक विवाद, डालसा सचिव ने दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    Latest Posts

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.