Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 5:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»तेजस्वी यादव ने ‘बिहार अधिकार यात्रा’ बीच में रोकी… जानें क्यों
    बिहार

    तेजस्वी यादव ने ‘बिहार अधिकार यात्रा’ बीच में रोकी… जानें क्यों

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ फिलहाल खगड़िया में रोक दी है और पटना लौट गए हैं। जानकारी के अनुसार, पटना के SKM हॉल में धानुक सम्मेलन में शामिल होने के लिए उन्हें राजधानी आना पड़ा। सम्मेलन के बाद तेजस्वी दोबारा खगड़िया लौटेंगे और फिर यात्रा को आगे बढ़ाते हुए रात तक मधेपुरा पहुंचेंगे।

    तेजस्वी यादव की यात्रा बेगूसराय से शुरू हुई थी और फिलहाल खगड़िया तक पहुंची है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई जिलों में जनसभाएं कीं और सरकार पर तीखे हमले बोले।

    साहेबपुर कमाल में बोले तेजस्वी  “बिहार को पढ़ाई, दवाई और सिंचाई वाली सरकार चाहिए”

    बिहार अधिकार यात्रा के तीसरे दिन साहेबपुर कमाल में सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह यात्रा बिहार को बेहतर बनाने की दिशा में है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के सम्मान, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी मांगों की यात्रा है।

    तेजस्वी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि अपने 17 महीने के उपमुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने 3.50 लाख युवाओं को रोजगार दिया।

    गिरिराज सिंह का हमला – “तेजस्वी बेचारे हैं, राहुल गांधी ने इन्हें लूट लिया”

    तेजस्वी यादव की यात्रा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी बेचारे हैं, उन्हें खुद नहीं समझ में आया कि राहुल गांधी ने उनका कितना नुकसान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है, और आरजेडी उसी पर टिकी हुई है।

    मोकामा में कलम बांटकर किया संदेश – “बंदूक नहीं, कलम की ताकत समझिए”

    यात्रा के दूसरे दिन तेजस्वी मोकामा पहुंचे, जो बाहुबली नेता अनंत सिंह का गढ़ माना जाता है। यहां उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग बंदूक बांटते हैं, लेकिन हम कलम बांटते हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि कलम की ताकत को पहचानिए, हम आपके बच्चों का भविष्य सुधारने आए हैं।

     

     

    'बिहार अधिकार यात्रा' SKM हॉल अनंत सिंह आरजेडी कलम बनाम बंदूक कांग्रेस खगडिया गिरिराज सिंह तेजस्वी यादव धानुक सम्मेलन पटना बिहार राजनीति बिहार समाचार बेरोजगारी मोकामा राहुल गांधी रोजगार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिशा पटानी मामले में शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दी धमकी…
    Next Article नवविवाहिता की ससुराल में रहस्यमय मौ’त, दहेज प्रताड़ना का आरोप

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    ‘जॉली LLB 3’ रिलीज से पहले विवादों में, कोर्ट रूम सीन पर पटना हाईकोर्ट में याचिका

    September 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    DRI ने वन्यजीव तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल और हत्थाजोड़ी जब्त

    September 18, 2025
    बिहार

    बिहार में NDA की सीट शेयरिंग पर मंथन : नीतीश कुमार और अमित शाह की मुलाकात अहम

    September 18, 2025
    Latest Posts

    बड़ा खुलासा : संदिग्ध आतंकी अशहर ने साल 2024 में बोकारो से खरीदा था 5 किलो पोटैशियम नाइट्रेट

    September 18, 2025

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम मेडल रेस से बाहर

    September 18, 2025

    ‘जॉली LLB 3’ रिलीज से पहले विवादों में, कोर्ट रूम सीन पर पटना हाईकोर्ट में याचिका

    September 18, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर रांची DC का सख्त निर्देश- श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा

    September 18, 2025

    झारखंड-बिहार के अपराधी ने डकैती की थी ज्वेलर्स दुकान में, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.