Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन पर नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान… जानें क्या
    ट्रेंडिंग

    विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन पर नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान… जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : भगवान विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर 17 सितंबर यानी बुधवार को बिहार के CM नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ के तहत 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत 5 हजार रुपये प्रति श्रमिक की राशि हस्तांतरित की गई। कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपये सीधे श्रमिकों के खातों में भेजे गए।

    आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है और आज ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश एवं नागरिकों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ बिना रूके, बिना थके लगातार परिश्रम कर रहे हैं। यह सुखद संयोग है कि ‘बिहार भवन…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2025

    श्रमिकों के लिए राहत

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सहायता से निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा और उनका सामाजिक व आर्थिक विकास होगा। उन्होंने श्रमिकों को राज्य की प्रगति की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके योगदान के बिना विकास अधूरा है।

    मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना पोर्टल का शुभारंभ

    इस अवसर पर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के वेब पोर्टल का भी उद्घाटन किया। इस पोर्टल के जरिए समाज के सबसे निचले तबके को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल पहल पारदर्शिता और योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाने में मदद करेगी।

    पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश और नागरिकों के उत्थान के लिए बिना रुके, बिना थके पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। उनका जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक है।

    विश्वकर्मा जयंती का महत्व

    नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा जयंती को सृजन और कौशल का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस दिन श्रमिकों के लिए यह बड़ी सहायता दी जा रही है। बिहार सरकार ने संकल्प लिया कि श्रमिकों के विकास के लिए वह लगातार काम करती रहेगी।

    Also Read : छठ महापर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने की पहल, भारत सरकार का बड़ा कदम

    Bihar government announces Rs 802 crore aid for 1.6 million workers on Vishwakarma Jayanti and PM Modi's birthday Nitish government's big announcement on Vishwakarma Jayanti and PM Modi's birthday... Know what विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन पर नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान... जानें क्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोदी के 75वें जन्मदिन पर ट्रंप ने कॉल करके दी शुभकामनाएं
    Next Article CM हेमंत सोरेन ने PM मोदी को 75वें जन्मदिन की दी हार्दिक बधाई

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR बिल पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, कहा- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल में तबाही के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.