Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»मोदी के 75वें जन्मदिन पर ट्रंप ने कॉल करके दी शुभकामनाएं
    देश

    मोदी के 75वें जन्मदिन पर ट्रंप ने कॉल करके दी शुभकामनाएं

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कॉल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें फोन कर शुभकामनाएं दीं। महीनों की चुप्पी के बाद इस बातचीत को दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम द्विपक्षीय तनाव को कम करने और रिश्तों को दोबारा मजबूती देने की अमेरिकी कोशिश का हिस्सा है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के इस फोन कॉल के लिए आभार व्यक्त किया और सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने लिखा,”मेरे मित्र राष्ट्रपति ट्रंप का उनके फोन कॉल और 75वें जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भी आपकी तरह भारत-अमेरिका की साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं। हम यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आपकी पहल का समर्थन करते हैं।”

    Thank you, my friend, President Trump, for your phone call and warm greetings on my 75th birthday. Like you, I am also fully committed to taking the India-US Comprehensive and Global Partnership to new heights. We support your initiatives towards a peaceful resolution of the…

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2025

    यह संवाद ऐसे समय पर हुआ है जब हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर मतभेद सामने आए थे, खासकर जब अमेरिका ने भारत पर कुछ टैरिफ लगाए थे। हालांकि, हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न हुई छठी द्विपक्षीय व्यापार वार्ता से इन रिश्तों में नई ऊर्जा देखने को मिली है।

    करीब सात घंटे चली इस व्यापारिक वार्ता में दोनों देशों ने लंबित व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के संकल्प को दोहराया। भारत की ओर से इस वार्ता का नेतृत्व वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने किया, जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई ब्रेंडन लिंच ने की। दोनों पक्षों ने बातचीत को ‘सकारात्मक और रचनात्मक’ बताया।

    मोदी और ट्रंप के बीच इस हालिया संवाद को कूटनीतिक हलकों में एक सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा मिलेगी। दोनों नेता इस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के इच्छुक हैं  एक ऐसी साझेदारी जो वैश्विक मंच पर भी बड़ी भूमिका निभा सकती है।

    Also Read : छठ महापर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने की पहल, भारत सरकार का बड़ा कदम

     

    Trump calls Modi to wish him on his 75th birthday अंतरराष्ट्रीय संबंध अमेरिका टैरिफ कूटनीतिक संबंध जन्मदिन की बधाई डोनाल्ड ट्रंप द्विपक्षीय वार्ता नई दिल्ली व्यापार वार्ता नरेंद्र मोदी ब्रेंडन लिंच भारत-अमेरिका व्यापार भारत-अमेरिका संबंध मोदी ट्रंप बातचीत यूक्रेन संकट राजेश अग्रवाल वैश्विक साझेदारी व्यापार समझौता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ महापर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने की पहल, भारत सरकार का बड़ा कदम
    Next Article विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन पर नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान… जानें क्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव ब्रेकिंगः पीएम मोदी पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश दौरे पर थी आतंकी हमले की आशंका, झारखंड में भी जारी हुआ था अलर्ट

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026
    क्राइम

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.