Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।
“बैद्यनाथ धाम में मिलती है आध्यात्मिक ऊर्जा” : राज्यपाल
राज्यपाल ने दर्शन के बाद कहा, “बाबा बैद्यनाथ धाम न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आकर मन को गहरी शांति और अद्भुत ऊर्जा का अनुभव होता है।”
प्रशासन की ओर से विशेष सम्मान
देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने राज्यपाल को बाबा बैद्यनाथ धाम का प्रतीकात्मक प्रारूप (मॉडल) भेंट कर उनका स्वागत किया। मौके पर मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा।
देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में आज जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण हेतु प्रार्थना की।#बाबा_बैद्यनाथधाम pic.twitter.com/MiYyv9kyNm
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) September 16, 2025
Also Read : त्योहारों पर यात्रियों के लिए विशेष रेल सेवाएं, कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल