Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड पात्रता परीक्षा (JET)-2025 : जेपीएससी ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा (JET)-2025 : जेपीएससी ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JPSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती और पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा (JET)-2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

    आवेदन की अंतिम तिथि

    • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
    • परीक्षा शुल्क का भुगतान 7 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।
    • आवेदन में किसी तरह की गलती पाए जाने पर अभ्यर्थियों को 8 से 10 अक्टूबर तक सुधार का अवसर मिलेगा।

    परीक्षा का पैटर्न

    • परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन मोड में OMR शीट पर ली जाएगी।
    • इसमें दो पेपर होंगे –
      • पहला पेपर (जनरल एबिलिटी) : 50 प्रश्न, 100 अंक
      • दूसरा पेपर (चुना हुआ विषय) : 100 प्रश्न, 200 अंक
    • परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे होगी।
    • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे।
    • निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

    आवेदन शुल्क (श्रेणीवार)

    • अनारक्षित (सामान्य) : 575 रुपए
    • बीसी-I, बीसी-II, ईडब्ल्यूएस : 300 रुपए
    • एससी, एसटी, दिव्यांग, थर्ड जेंडर : 150 रुपए
      शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही होगा।

    43 विषयों के लिए परीक्षा

    इस बार कुल 43 विषयों के लिए यह पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है। खास बात यह है कि इसमें कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। यानी किसी भी उम्र का अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकता है। हालांकि, परीक्षा बेहद प्रतिस्पर्धी होगी क्योंकि केवल 6 प्रतिशत उम्मीदवारों का ही चयन किया जाएगा।

    विवादों में रही थी पहली परीक्षा

    गौर करने वाली बात यह है कि झारखंड पात्रता परीक्षा पहली बार साल 2008 में कराई गई थी। उस समय बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। यहां तक कि आयोग के दफ्तर से परीक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी गायब हो गए थे। इस मामले में लालपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी और वर्तमान में इसकी जांच सीबीआई कर रही है।

    Also Read : त्योहारों पर यात्रियों के लिए विशेष रेल सेवाएं, कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल

    Jharkhand Eligibility Test (JET)-2025: JPSC starts application process JPSC झारखंड पात्रता परीक्षा (JET)-2025 : जेपीएससी ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल संतोष गंगवार ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, बोले- यहां मिलती है आध्यात्मिक ऊर्जा
    Next Article जामताड़ा में लगा स्वास्थ्य महाकैंप, हेल्थ मिनिस्टर ने खुद की मरीजों की जांच

    Related Posts

    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026
    झारखंड

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    Latest Posts

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.