Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जामताड़ा में लगा स्वास्थ्य महाकैंप, हेल्थ मिनिस्टर ने खुद की मरीजों की जांच
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में लगा स्वास्थ्य महाकैंप, हेल्थ मिनिस्टर ने खुद की मरीजों की जांच

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वास्थ्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Goswami) : स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जामताड़ा में रन फॉर विजन और मेगा नेत्र सह सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस कप्तान राजकुमार मेहता और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों की स्वयं जांच की और विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज का दिन जामताड़ा जिले के लिए गौरव का दिन है क्योंकि यहां बड़ा स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ है।

    राज्यभर में खुलेंगी दवा दुकानें

    डॉ. अंसारी ने घोषणा की कि दवा खरीदने की समस्या दूर करने के लिए राज्यभर में सरकारी दवा दुकानें खोली जाएंगी। पहले चरण में 700 दुकानें खुलेंगी। बाद में संख्या बढ़ाकर 3000 दुकानें करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि दवा दुकान खोलने में फार्मेसी डिग्री की अनिवार्यता को खत्म करने पर भी विचार हो रहा है।

    सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग पर जोर

    शिविर में सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई। सिविल सर्जन डॉ. आनंद मोहन सोरेन ने बताया कि इस बीमारी के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। समय पर जांच से इलाज आसान होगा, इसके लिए जिले में विशेष मशीन मंगाई गई है।

    नेत्र जांच और आयुष्मान भारत के तहत इलाज

    कश्यप आई हॉस्पिटल, रांची के चिकित्सकों ने नेत्र रोग जांच की। आईएमए वूमेन डॉक्टर विंग की अध्यक्ष और कश्यप आई हॉस्पिटल की प्रमुख भारतीय कश्यप ने कहा कि चिन्हित मरीजों का इलाज रांची में आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क कराया जाएगा।

    बच्चों और अधिकारियों ने लगाई दौड़

    रन फॉर विजन कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ स्वास्थ्य मंत्री, उपायुक्त, एसपी और सिविल सर्जन ने भी दौड़ लगाई और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

    Also Read : झारखंड पात्रता परीक्षा (JET)-2025 : जेपीएससी ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया

    A health camp was organized in Jamtara the health minister himself examined the patients जामताड़ा में लगा स्वास्थ्य महाकैंप हेल्थ मिनिस्टर ने खुद की मरीजों की जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पात्रता परीक्षा (JET)-2025 : जेपीएससी ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया
    Next Article CM ने 350 नए शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा – शिक्षा है राज्य की रीढ़

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.