Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 7:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»दुर्गापूजा 2025 : पटना में 1,400 पूजा समितियों को मिलेगा लाइसेंस, सुरक्षा पर विशेष ध्यान
    बिहार

    दुर्गापूजा 2025 : पटना में 1,400 पूजा समितियों को मिलेगा लाइसेंस, सुरक्षा पर विशेष ध्यान

    Kajal KumariBy Kajal KumariSeptember 14, 2025Updated:September 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : दुर्गापूजा 2025 के लिए पटना जिले में इस बार करीब 1,400 पूजा समितियों को लाइसेंस जारी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि केवल वही पंडाल लाइसेंस पा सकेंगे, जो सुरक्षा मानकों पर खरे उतरेंगे। इस साल 2,000 से ज्यादा समितियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, लेकिन सिर्फ सुरक्षित पंडालों को ही अनुमति मिलेगी।

    सख्त होगी सुरक्षा जांच

    लाइसेंस देने से पहले पंडालों की ऊंचाई, सीसीटीवी कैमरे, बिजली के खंभों की स्थिति और अन्य सुरक्षा उपायों की कड़ाई से जांच होगी। हर पंडाल का निरीक्षण संबंधित थाना पुलिस करेगी। जो पंडाल सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उन्हें लाइसेंस नहीं दिया जाएगा।

    बिजली विभाग की तैयारियां

    त्योहार के दौरान बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए बिजली विभाग ने भी कमर कस ली है। 33 केवी और 11 केवी फीडरों की जांच शुरू हो गई है। ढीले तार, ट्रांसफॉर्मर और ब्रेकर की स्थिति की जांच की जा रही है। पंडालों के ऊपर और आसपास की बिजली लाइनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि करंट जैसी घटनाएं न हों।

    मूर्ति विसर्जन और ट्रैफिक प्रबंधन

    लाइसेंस प्राप्त पूजा समितियों को मूर्ति विसर्जन के लिए उचित मार्ग दिए जाएंगे। पुलिस और समितियों के बीच समन्वय बनाकर भीड़ और ट्रैफिक का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा। अगले हफ्ते से शांति और सुरक्षा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों की बैठकें शुरू होंगी।

    प्रशासन की अपील

    प्रशासन ने पूजा समितियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है। जिला प्रशासन का कहना है कि त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

    Also Read : बेखौफ बदमाशों का तांडव : युवक को दिनदहाड़े किया गो’लियों से छलनी

    Durga Puja 2025: One thousand forty hundred Puja committees will get license in Patna special attention will be given to security in Patna during Durga Puja दुर्गापूजा 2025 : पटना में एक हजार चालीस सौ पूजा समितियों को मिलेगा लाइसेंस दुर्गापूजा में पटना में सुरक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसफाई तो होकर रहेगी 4.0 : RMC के प्रशासक ने कई इलाकों का किया औचक निरीक्षण
    Next Article 29 सितंबर को हो सकता है पटना मेट्रो का उद्घाटन, मधुबनी पेंटिंग से सजी होंगी बोगियां

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव में फिर गूंजा ‘गोलू अपहरण केस’, PM मोदी ने याद दिलाया 2001 का खौफनाक कां’ड

    October 30, 2025
    बिहार

    अमित शाह का राजद पर हमला, कहा- लालू-राबड़ी राज में 32 हजार अपहरण और 12 नरसंहार हुए

    October 30, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव: NSUI ने 58 सीटों के लिए बनाए चुनाव प्रभारी

    October 30, 2025
    Latest Posts

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025

    सरकारी स्कूलों के शौचालय की दुर्दशा पर HC ने लिया स्वतः संज्ञान, नगर निगम से मांगा जवाब

    October 30, 2025

    तालाब में नहाने गए पोता-पोती डूबे, दादी गंभीर रूप से घायल

    October 30, 2025

    पलामू के जेवर दुकान में सेंधमारी, शटर तोड़कर 50 लाख के गहने ले उड़े चोर

    October 30, 2025

    एक नवंबर से लागू होंगे नए बैंक और वित्तीय नियम, जानें क्या होगा जेब पर असर

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.