Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 7:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»NIA की टीम ने बिहार के कटिहार से एक को दबोचा, पुलवामा कनेक्शन का है शक
    बिहार

    NIA की टीम ने बिहार के कटिहार से एक को दबोचा, पुलवामा कनेक्शन का है शक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कटिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Katihar : NIA ने सोमवार को बिहार के कटिहार जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र में कई ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि NIA की टीम पुलवामा हमले से कनेक्शन कटिहार में खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम ने सेमापुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर और बालूघाट में मुबारक, नूर आलम, हाशिम, निजाम और इकबाल के घर पर छापेमारी की। इस दौरान इकबाल को हिरासत में लिया गया है, वहीं नूर आलम के मोबाइल और सिम कार्ड को एजेंसी ने जब्त कर लिया।

    सूत्रों का कहना है कि कटिहार के इकबाल और रिजाबुल नाम के दो व्यक्तियों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। रिजाबुल फिलहाल जेल में है, जबकि इकबाल पहले आर्म्स एक्ट के मामले में जिला पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। इस बार एनआईए ने उसे अपने रडार पर लिया है।

    गांव के पूर्व मुखिया मुजीबुर रहमान ने मीडिया बताया कि यहां का एक युवक एकलाख चेन्नई में मजदूरी करता था। पुलवामा अटैक के बाद उसे चेन्नई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वह अब तक जेल में है। गांव के मुबारक, नूर, हाशिम, निजाम और इकबाल का उससे संपर्क था। इसी कड़ी में एनआईए की टीम ने पांचों के घरों पर छापेमारी की है।

    बता दें कि देशभर में एनआईए ने एक साथ 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर में कुल 22 ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आतंकी गतिविधियों और टेरर फंडिंग से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने और उनकी आर्थिक चेन तोड़ने के लिए की जा रही है। कटिहार में छापेमारी की वजह से पूरे इलाके में सनसनी है और लोग इसे पुलवामा कनेक्शन से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल एनआईए की जांच जारी है।

    Also Read : आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा, CM ने किया ऐलान

    Bihar NIA team arrested one person from Katihar NIA की टीम ने बिहार के कटिहार से एक को दबोचा Pulwama connection is suspected पुलवामा कनेक्शन का है शक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया बैन पर नेपाल में बवाल, 6 की मौ’त, कर्फ्यू लागू
    Next Article मानगो बनेगा पुलिस अनुमंडल, CS की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

    Related Posts

    झारखंड

    सोते समय मासूम को उठा ले गया सियार, पाकुड़ में दो माह की बच्ची की दर्दनाक मौत

    May 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    May 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार… देखें लिस्ट

    May 7, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.