Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सोशल मीडिया बैन पर नेपाल में बवाल, 6 की मौ’त, कर्फ्यू लागू
    Uncategorized

    सोशल मीडिया बैन पर नेपाल में बवाल, 6 की मौ’त, कर्फ्यू लागू

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2025Updated:September 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नेपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kathmandu : नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया है। 4 सितंबर को PM केपी शर्मा ओली की सरकार ने फेसबुक, वॉट्सएप, ट्विटर समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगा दिया। इसके विरोध में ‘Gen-Z’ युवा सड़कों पर उतर आए। काठमांडू में प्रदर्शनकारियों की भीड़ को काबू करने में प्रशासन को भारी मुश्किल हुई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें 80 लोग जख्मी हुए और छह की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने गोलीबारी वाली इमारत में तोड़फोड़ की, जिसके बाद प्रशासन ने ‘देखते ही गोली मारने’ का आदेश दिया।

    कर्फ्यू और सेना तैनात

    बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने आपात सुरक्षा बैठक बुलाई। काठमांडू में रात 10 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया और नेपाली सेना को हालात संभालने के लिए बुलाया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह आंदोलन सोशल मीडिया बैन के खिलाफ युवाओं ने शुरू किया। काठमांडू पोस्ट के अनुसार, 8 सितंबर को सुबह 9 बजे से प्रदर्शनकारी मैतीघर में जमा हुए। ‘हामी नेपाल’ संगठन ने रैली की अनुमति ली थी। संगठन के अध्यक्ष सुधन गुरुंग ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का गुस्सा है।

    नेपाल

    Gen-Z को बड़े लोगों का समर्थन

    युवाओं की भारी संख्या के कारण इस आंदोलन को ‘Gen-Z आंदोलन’ नाम दिया गया। प्रदर्शनकारी नेपाल का झंडा, ‘Gen-Z मूवमेंट’ के बैनर और ‘जय देश, जय युवा’ की तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। स्थानीय पत्रकार भी इसमें शामिल हुए। नेपाल के मशहूर कलाकार जैसे मदन कृष्ण श्रेष्ठ, हरिबंशा आचार्य, गायक प्रकाश सपूत, निश्चल बसनेत, केकी अधिकारी और वर्षा राउत ने सोशल मीडिया पर इस आंदोलन का समर्थन किया।

    संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी

    प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग संसद भवन में घुस गए और ओली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। काठमांडू में फोन और इंटरनेट सेवाएं घंटों बंद रहीं। न्यू बाणेश्वर में प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस ने गोलीबारी की। जख्मियों को एवरेस्ट और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने मैतीघर में प्राथमिक उपचार शिविर भी बनाया।

    सोशल मीडिया बैन से गुस्सा

    सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, इसलिए बैन लगाया गया। लेकिन युवा इसे भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ आंदोलन बता रहे हैं। एक छात्र ने इंडिया टुडे से कहा, “ओली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। अब युवा इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश अब हम चलाएंगे।”

    नेपाल

    प्रदर्शनकारियों की मांगें :

    • भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म करो
    • सोशल मीडिया बैन हटाओ
    • बराबरी और पारदर्शिता
    • युवाओं को समान अवसर

    बीरगंज में भी प्रदर्शन

    नेपाल की औद्योगिक नगरी बीरगंज में भी Gen-Z आंदोलन तेज हो गया है। प्रदर्शनकारी किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलने वाले लोग हैं। नेपाल के हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने अतिरिक्त जवान तैनात किए और निगरानी तेज कर दी गई है।

    Also Read : NIA की बड़ी कार्रवाई : 5 राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर छापेमारी

    6 people died in Nepal curfew imposed in Nepal Gen-Z in Nepal protesting police opened fire in Nepal Ruckus due to social media ban in Nepal Uproar in Nepal over social media ban नेपाल में 6 लोगों की मौत नेपाल में Gen-Z क्र रहे है प्रदर्शन नेपाल में कर्फ्यू लागू नेपाल में पुलिस ने चलाई गोली नेपाल में सोशल मीडिया बैन से हंगामा सोशल मीडिया बैन पर नेपाल में बवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा, CM ने किया ऐलान
    Next Article NIA की टीम ने बिहार के कटिहार से एक को दबोचा, पुलवामा कनेक्शन का है शक

    Related Posts

    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.