Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»ग्रामीण के कंधे पर बैठ कटिहार सांसद तारिक अनवर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, वीडियो वायरल
    बिहार

    ग्रामीण के कंधे पर बैठ कटिहार सांसद तारिक अनवर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का किया दौरा, वीडियो वायरल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2025Updated:September 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तारिक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Katihar : कटिहार के सांसद तारिक अनवर बाढ़ और कटाव से प्रभावित बरारी और मनिहारी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ धुरियाही पंचायत के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान सांसद तारिक अनवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कीचड़ और पानी से भरे रास्ते को पार करने के लिए एक युवक के कंधे पर सवार दिखाई दे रहे हैं। यह घटना शिवनगर और सोनाखाल के पास की है, जहां गंगा नदी में जलस्तर घटने के साथ ही कटाव तेज हो गया है।

    कटिहार के सांसद “तारिक अनवर” ! थोड़ा भी शर्म – लिहाज बाक़ी रहता, तो राजनीति छोड़ दिए होते ??
    pic.twitter.com/CdTHMUezX4

    — Abhishek Singh (@Abhishek_LJP) September 8, 2025

    कटाव क्षेत्र में पहुंचने के लिए कंधे का सहारा

    गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद धुरियाही पंचायत में कटाव तेज हो गया है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर सांसद तारिक अनवर रविवार को शिवनगर और सोनाखाल का जायजा लेने पहुंचे। कटाव स्थल तक पहुंचने के रास्ते में कीचड़ और पानी होने के कारण स्थानीय लोगों ने सांसद को अपने कंधे पर ले जाने की पेशकश की। वायरल वीडियो में सांसद को एक व्यक्ति के कंधे पर बैठे देखा गया, जबकि कुछ लोग उन्हें पकड़कर संतुलन बनाए रखने में मदद कर रहे थे।

    सांसद का बयान

    तारिक अनवर ने कहा, “हम कटाव क्षेत्र का जायजा लेने गए थे। रास्ते में कीचड़ और पानी था। स्थानीय लोगों ने कंधे पर ले जाने का अनुरोध किया, जिसे मैं ठुकरा नहीं सका। उनके कहने पर मैं कंधे पर बैठकर कटाव स्थल तक पहुंचा।” उन्होंने बताया कि धुरियाही पंचायत में बाढ़ से पहले भी कटाव हुआ था और अब सोनाखाल के पास पानी घटने के बाद कटाव और तेज हो गया है। बाढ़ का पानी अभी भी गांवों से पूरी तरह नहीं निकला है।

    वायरल वीडियो से चर्चा

    सांसद के कंधे पर बैठकर कटाव क्षेत्र का जायजा लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सांसद का कहना है कि उनका मकसद ग्रामीणों की समस्याओं को समझना और उनका समाधान ढूंढना है।

    Also Read : चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का NDA पर हमला, बेरोजगारी और गरीबी पर पूछे 12 तीखे सवाल

    Katihar MP Tariq Anwar inspected the flood affected areas reached the erosion area sitting on the shoulders कटिहार सांसद तारिक अनवर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा कंधे पर बैठकर पहुंचे कटाव क्षेत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, तीन जवान जख्मी
    Next Article पटना में बाइक पार्क करने में नहीं होगी परेशानी, तीन जगहों पर बन रहा हाइड्रोलिक पार्किंग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.