Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 2:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सीएचसी सारवा में शॉर्ट सर्किट से लगी आ’ग, दवाएं और दस्तावेज राख
    झारखंड

    सीएचसी सारवा में शॉर्ट सर्किट से लगी आ’ग, दवाएं और दस्तावेज राख

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएचसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर जिले के सारवा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लेबर रूम के पास स्थित दवा कक्ष में लगी, जिससे हजारों रुपये की दवाएं और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

    धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत सीएचसी प्रभारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। फायर ब्रिगेड के आने से पहले स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। थोड़ी ही देर में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

    हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दवाओं के साथ-साथ कई जरूरी दस्तावेज भी जल गए थे। आग लगने के चलते स्वास्थ्य केंद्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल था, लेकिन समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया और बड़ी घटना टल गई।

    स्वास्थ्य विभाग ने घटना की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आग से हुए नुकसान का सही आकलन अभी नहीं हो सका है, लेकिन अंदाजा है कि काफी दवाएं और रिकॉर्ड जल गए हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

    Also Read : सड़क किनारे झाड़ी में मिला व्यक्ति का श’व

    अफरा-तफरी अस्पताल आग हादसा अस्पताल दुर्घटना अस्पताल में आग आग की घटना आग से नुकसान ग्रामीणों की मदद झारखंड समाचार दमकल दवा कक्ष दवाएं जल गईं दस्तावेज जलकर राख देवघर देवघर न्यूज देवघर सीएचसी प्राथमिक जांच फायर ब्रिगेड मरीजों में दहशत रिकॉर्ड नष्ट लेबर रूम शॉर्ट सर्किट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां प्रखंड सीएचसी आग सीएचसी प्रभारी सुरक्षा समीक्षा स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणेश पूजा देखने निकले युवक की चाकू मा’रकर ह’त्या, परिजनों में कोहराम
    Next Article ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को फिर हुआ कैंसर, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

    Related Posts

    चतरा

    चतरा में सड़क किनारे घायल मिले पुलिसकर्मी, पुलिस जांच में जुटी

    October 12, 2025
    जमशेदपुर

    तेज रफ्तार अर्टिगा कार का अचानक बिगड़ा बैलेंस, फिर…

    October 12, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में ‘समानता का उत्सव’, तीसरे जेंडर मेले में गूंजा समान अधिकारों का संदेश

    October 12, 2025
    Latest Posts

    ला-नीना के असर से बढ़ेगी ठंड, मन और नींद पर पड़ेगा असर… जानें बचाव के तरीके

    October 12, 2025

    चतरा में सड़क किनारे घायल मिले पुलिसकर्मी, पुलिस जांच में जुटी

    October 12, 2025

    जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने घोषित किए तीन उम्मीदवारों के नाम

    October 12, 2025

    बिहार चुनाव से पहले लालू को झटका : दो और राजद विधायकों ने दिया इस्तीफा, NDA में शामिल होने की अटकलें

    October 12, 2025

    तेज रफ्तार अर्टिगा कार का अचानक बिगड़ा बैलेंस, फिर…

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.