Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Oct, 2025 ♦ 9:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी
    जमशेदपुर

    घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    घाटशिला विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला से विधायक रहे रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली है। अब इस सीट पर उपचुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो अगर सबकुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक चला, तो इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव के साथ की जा सकती है।

    भारत निर्वाचन आयोग ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार के मुताबिक यह पुनरीक्षण 1 जुलाई 2025 को अर्हता तिथि मानकर किया जाएगा। यानी इस तारीख तक जो भी व्यक्ति 18 वर्ष का हो चुका है, वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकता है।

    इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया जाएगा। जिन केंद्रों में 1200 से ज्यादा मतदाता हैं, उन्हें पुनर्गठित कर सुविधा बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। यह कार्य 28 अगस्त तक पूरा किया जाना है। इसके बाद 2 सितंबर को मतदाता सूची का प्रारूप जारी किया जाएगा। नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे और आपत्तियां 2 से 17 सितंबर तक ली जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 29 सितंबर 2025 को होगा।

    रामदास सोरेन का निधन 15 अगस्त को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ था। उन्हें 2 अगस्त को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली ले जाया गया था। वे झारखंड सरकार में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री थे। उनके निधन के कारण खाली हुई घाटशिला सीट पर संवैधानिक प्रावधानों के तहत छह महीने के भीतर उपचुनाव कराना अनिवार्य है। इसी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    Also Read : झारखंड में फिर लौट रहा मॉनसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    उपचुनाव तैयारी घाटशिला उपचुनाव चुनाव प्रक्रिया झारखंड उपचुनाव अपडेट झारखंड चुनाव झारखंड न्यूज झारखंड राजनीति झारखंड राजनीति खबर झारखंड विधानसभा झारखंड शिक्षा मंत्री झारखंड समाचार निर्वाचन आयोग भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण मतदान केंद्र पुनर्गठन रामदास सोरेन निधन लोकसभा चुनाव विधानसभा चुनाव विधानसभा सत्र विधानसभा सीट खाली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में फिर लौट रहा मॉनसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
    Next Article शेयर बाजार में गिरावट की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    Related Posts

    जमशेदपुर

    बिष्टुपुर में मासूम आरिश का अपहरण सुलझा, आपसी रंजिश बनी कारण, आरोपी गिरफ्तार..

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025
    Latest Posts

    बिष्टुपुर में मासूम आरिश का अपहरण सुलझा, आपसी रंजिश बनी कारण, आरोपी गिरफ्तार..

    October 11, 2025

    जमीन बेच कर पैसा भेज दिया था पहली पत्नी को, दूसरी पत्नी ने दे दी भयानक मौ’त, छह धराये

    October 11, 2025

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025

    राज्यपाल गंगवार ने किया डाक टिकट का विमोचन, कहा- मारू जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.