Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 4:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»आवारा कुत्तों का आतंक : आधा दर्जन से अधिक बच्चों पर हमले से दहशत
    बिहार

    आवारा कुत्तों का आतंक : आधा दर्जन से अधिक बच्चों पर हमले से दहशत

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुत्तों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Motihari : बिहार के मोतिहारी शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर दम समाज चौक और मीना बाजार जैसे इलाकों में आवारा कुत्तों ने आधा दर्जन से अधिक छोटे बच्चों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्चों को तुरंत मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात भर उनका इलाज चला।

    स्थानीय निवासी मोहम्मद शोएब ने बताया कि आवारा कुत्तों के कारण बच्चों को काटने का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “आधा दर्जन से अधिक परिवार इस समस्या से त्रस्त हैं।” वहीं, शबनम अख्तर ने बताया कि उनके पोते का कान कुत्तों ने नोच लिया, और समय पर इलाज न मिलने पर उनकी जान को भी खतरा हो सकता था। शहरवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों के आतंक के कारण लोग डर और असुरक्षा में जी रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोग जिला प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।

    दिल्ली में आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद मोतिहारी के निवासी भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या बिहार में भी इस मुद्दे पर कोई कार्रवाई होगी? स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की गुहार लगा रहे हैं ताकि इस बढ़ते खतरे से निजात मिल सके।

    Also Read : 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर बोले अमित शाह- कोई जेल से सरकार नहीं चला सकता, जमानत के वापसी संभव

    Terror of stray dogs in Motihari: Panic due to attack on more than half a dozen children मोतिहारी में आवारा कुत्तों का आतंक : आधा दर्जन से अधिक बच्चों पर हमले से दहशत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article130वें संविधान संशोधन विधेयक पर बोले अमित शाह- कोई जेल से सरकार नहीं चला सकता, जमानत के वापसी संभव
    Next Article हाजत में बंद अभियुक्त की इलाज के दौरान मौ’त, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

    Related Posts

    बिहार

    दिवाली से पहले पटाखों पर लगी रोक, इस जिले में प्रशासन ने जारी किए सख्त आदेश

    October 12, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार चुनाव से पहले लालू को झटका : दो और राजद विधायकों ने दिया इस्तीफा, NDA में शामिल होने की अटकलें

    October 12, 2025
    बिहार

    लालू परिवार पर ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में 13 अक्टूबर को फैसला

    October 12, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला उपचुनाव : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा, दिये कई निर्देश

    October 12, 2025

    गिरिडीह में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिए सख्त निर्देश

    October 12, 2025

    गिरिडीह में पल्स पोलियो अभियान शुरू : 4.91 लाख बच्चों को दी जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’

    October 12, 2025

    झारखंड में ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान तेज, सुरेश कुमार बैठा ने घर-घर जाकर जुटाए हस्ताक्षर

    October 12, 2025

    राज्य स्तरीय हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दम

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.