Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Aug, 2025 ♦ 6:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : सोशल मीडिया पर निगरानी तेज, EOU ने 432 आपत्तिजनक पोस्ट चिह्नित किए
    ट्रेंडिंग

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : सोशल मीडिया पर निगरानी तेज, EOU ने 432 आपत्तिजनक पोस्ट चिह्नित किए

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं। राजनीतिक दल और उनके समर्थक फेसबुक, एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का जमकर उपयोग कर रहे हैं। लेकिन, इसके साथ ही गलत जानकारी, भ्रामक पोस्ट और आपत्तिजनक टिप्पणियों का प्रसार भी बढ़ गया है। इसे नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सोशल मीडिया पेट्रोलिंग यूनिट के जरिए निगरानी तेज कर दी है।

    EOU के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जुलाई 2025 तक 432 आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट चिह्नित किए गए, जिनमें से 15 मामलों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई। साथ ही, 115 विवादित, भ्रामक और फर्जी प्रोफाइल्स या पोस्ट को सोशल मीडिया कंपनियों के सहयोग से हटाया गया। शेष 288 मामलों की जांच जिला साइबर सेल द्वारा की जा रही है। ये पोस्ट मुख्य रूप से धार्मिक, सांप्रदायिक, जातिगत और व्यक्तिगत मानहानि से संबंधित पाई गई हैं। कुछ मामलों में AI-जनरेटेड फर्जी वीडियो और फोटो के जरिए चरित्र हनन की कोशिश की गई, जिन्हें तत्काल हटाया गया और यूजर्स की पहचान की गई।

    साइबर ठगी पर भी कड़ा एक्शन

    EOU की साइबर शाखा न केवल सोशल मीडिया पर नजर रख रही है, बल्कि साइबर ठगी के मामलों में भी सक्रिय है। जनवरी से जुलाई 2025 तक के आंकड़े इस प्रकार हैं :

    • ऑनलाइन ठगी की शिकायतें : 46,022
    • ठगी की राशि : ₹250 करोड़
    • होल्ड की गई राशि : ₹57.52 करोड़
    • रिफंड की गई राशि : ₹4.51 करोड़
    • निष्पादित साइबर केस : 1,335
    • गिरफ्तार साइबर अपराधी : 145
    • ब्लॉक किए गए मोबाइल नंबर : 5,131
    • ब्लॉक किए गए IMEI नंबर : 3,960

    चुनाव आयोग की अपील

    चुनाव आयोग और राज्य प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल सूचनाओं की सत्यता जांचें और आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट की सूचना साइबर सेल को दें। राजनीतिक दलों को भी चुनाव आचार संहिता का पालन करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

    Also Read : CM रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, हमलावर का साथी तहसीन गिरफ्तार

    Bihar Assembly Elections 2025: Monitoring on social media intensified EOU marked 432 objectionable posts in Bihar बिहार में EOU ने 432 आपत्तिजनक पोस्ट चिह्नित किए बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : सोशल मीडिया पर निगरानी तेज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, हमलावर का साथी तहसीन गिरफ्तार
    Next Article झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : कार्यवाही शुरू होते ही वेल में हंगामा, सदन स्थगित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में आर्म्स फैक्ट्री और गांजा तस्करी का खुलासा, बड़ी मात्रा में कैश और सामान जब्त

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा में हंगामे के बीच सीएजी रिपोर्ट पेश

    August 25, 2025
    Latest Posts

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025

    जमशेदपुर में आर्म्स फैक्ट्री और गांजा तस्करी का खुलासा, बड़ी मात्रा में कैश और सामान जब्त

    August 25, 2025

    नौकरी के नाम पर करते थे वसूली, तीन लोग हिरासत में…

    August 25, 2025

    कोलकाता में गणेशोत्सव की तैयारियां तेज, हर वर्ष नई मिट्टी की मूर्ति स्थापित करने पर जोर…

    August 25, 2025

    बोकारो में विस्थापितों को मिला विधायक श्वेता सिंह का साथ, DC ऑफिस के सामने हुआ जोरदार प्रदर्शन

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.