Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»लखनऊ में अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत
    ट्रेंडिंग

    लखनऊ में अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2025Updated:August 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शुभांशु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lucknow : अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का सोमवार को उनके गृहजनपद लखनऊ में जोरदार स्वागत हुआ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, प्रशंसकों और बच्चों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। शहर में उत्सव का माहौल है और त्रिवेणी नगर मोहल्ले में जश्न की रौनक देखते ही बनती है।

    हवाई अड्डे से गेस्ट हाउस तक जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। शहर भर में ‘शुभांशु- नेशनल हीरो’ के पोस्टर लगाए गए हैं, जो लखनऊवासियों के उत्साह को दर्शाते हैं।

    शुभांशु

    डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, “आज लखनऊ के लिए ऐतिहासिक दिन है। भारत के सपूत और लखनऊ के लाल ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से धरती पर लौटकर हमारा गौरव बढ़ाया है। लखनऊवासी उनके स्वागत के लिए लंबे समय से उत्सुक थे। हम उनका हार्दिक अभिनंदन करते हैं।”

    ग्रुप कैप्टन शुक्ला के माता-पिता और परिजनों के साथ-साथ पूरे शहर ने उनके आगमन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। लखनऊवासियों का कहना है कि शुभांशु शुक्ला ने न केवल शहर का, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।

    Also Read : UP के बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा : 8 श्रद्धालुओं की मौ’त, 45 जख्मी

    Astronaut Group Captain Shubhanshu Shukla received a grand welcome in Lucknow लखनऊ में अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय शेयर बाजार में तेजी के संकेत, निफ्टी 50 प्री-ओपनिंग में 24,950 के करीब
    Next Article CM रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई, हमलावर का साथी तहसीन गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.