Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 10:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बेरमो उपचुनाव में कांग्रेस से हो सकते हैं अनूप सिंह उम्मीदवार, नाम पर आलाकमान का फैसला होगा अंतिम
    झारखंड

    बेरमो उपचुनाव में कांग्रेस से हो सकते हैं अनूप सिंह उम्मीदवार, नाम पर आलाकमान का फैसला होगा अंतिम

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में होने वाले 2 विधानसभा सीट दुमका और बेरमो के लिए होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन ने जीत का दावा किया है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि बेरमो से उम्मीदवार पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के बड़े बेटे अनूप सिंह हो सकते हैं। राजेंद्र सिंह की पत्नी रानी सिंह ने भी बड़े बेटे अनूप सिंह को उम्मीदवार बनाने की मांग झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी से की है। हालांकि पार्टी की तरफ से इसे लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

    बेरमो उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार कौन होगा, इस पर अंतिम फैसला आलाकमान का होगा। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि दो दिवसीय बेरमो विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान दिवंगत विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी रानी सिंह ने साफ तौर पर मांग की है कि उनके बड़े बेटे अनूप सिंह को उम्मीदवार बनाया जाए। क्योंकि राजेंद्र प्रसाद सिंह की भी यही इच्छा थी। उन्होंने कहा है कि चुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतरने के लिए आवेदन देने का सभी को अधिकार है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष तीन नामों का चयन कर आलाकमान को भेजेंगे। वहां उम्मीदवार पर अंतिम मुहर लगेगी।

    वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा है कि दिवंगत विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के परिवार की दावेदारी सही मायनों में बनती है, लेकिन जो कांग्रेस के नियम रहे हैं उस आधार पर ही उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। आलाकमान के अंतिम मुहर के बाद ही उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा होगी। बहरहाल, बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए दिवंगत विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के बड़े बेटे अनूप सिंह का उम्मीदवार बनना लगभग तय माना जा रहा है।

    Congress Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 83347 नए मामले
    Next Article टाइम मैगजीन ने जारी की 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची, प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025
    Latest Posts

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    राजद के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को मिला प्रमाण पत्र, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

    June 19, 2025

    20 जून को भी रांची के सभी स्कूल बंद, DC ने जारी किया आदेश

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.