Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गया से नई दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत ट्रेन’ 22 अगस्त से शुरू, शेड्यूल जारी
    बिहार

    गया से नई दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत ट्रेन’ 22 अगस्त से शुरू, शेड्यूल जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमृत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gayaji : बिहार के गया से नई दिल्ली के लिए ‘अमृत भारत ट्रेन’ का संचालन 22 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस ट्रेन का उद्घाटन PM नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा। यह ट्रेन किफायती और सुविधाजनक यात्रा का नया विकल्प प्रदान करेगी, जो खासकर रोहतास और आसपास के जिलों के यात्रियों के लिए लाभकारी होगी। ट्रेन सासाराम और डेहरी-ऑन-सोन स्टेशनों पर भी रुकेगी, जिससे दिल्ली तक का सफर आसान और आरामदायक होगा।

    रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 22 अगस्त को ट्रेन सुबह 10:50 बजे गया से रवाना होगी। यह 12:10 बजे डेहरी-ऑन-सोन पहुंचेगी और 12:15 बजे वहां से प्रस्थान करेगी। इसके बाद 12:35 बजे सासाराम पहुंचेगी और 12:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस दिन PM गया में कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिसमें यह ट्रेन सेवा भी शामिल है।

    रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम ने बताया कि ट्रेन का नियमित संचालन 28 अगस्त से शुरू होगा। यह ट्रेन गया से हर रविवार और गुरुवार को शाम 4:30 बजे रवाना होगी। यह सासाराम में 5:44 बजे पहुंचेगी और 5:46 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। अगले दिन दोपहर 12 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, दिल्ली से यह ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 2 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:07 बजे सासाराम पहुंचेगी, फिर 7:09 बजे गया के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

    इस ट्रेन की खासियत यह है कि इसमें केवल सामान्य (जनरल) और स्लीपर कोच होंगे, जिससे आम यात्रियों को कम खर्च में दिल्ली यात्रा का अवसर मिलेगा। सासाराम रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय प्रशासन और रेलवे विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी संभावना है। यह ट्रेन बिहार के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और रेलवे की ‘सर्वजन हिताय’ सोच को मजबूती देगी।

    Also Read : बड़ी खबर : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर CM आवास में हमला, आरोपी गिरफ्तार

    'Amrit Bharat Train' from Gaya to New Delhi will start from August 22 schedule released गया से नई दिल्ली के लिए 'अमृत भारत ट्रेन' 22 अगस्त से शुरू शेड्यूल जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअल्पसंख्यक स्कूल के शिक्षक पर वीडियो कॉल कर छात्राओं के कपड़े उतरवाने का आरोप, DC भजंत्री ने लिया संज्ञान, दिया जांच का आदेश
    Next Article पटना-आसनसोल के बीच चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.