Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Aug, 2025 ♦ 9:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ग्रुप कैप्टन शुभांशु आज PM से करेंगे मुलाकात, लोकसभा में होगी विशेष चर्चा
    ट्रेंडिंग

    ग्रुप कैप्टन शुभांशु आज PM से करेंगे मुलाकात, लोकसभा में होगी विशेष चर्चा

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शुभांशु
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सोमवार को नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा करेंगे। शुभांशु रविवार सुबह भारत लौटे आए थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, इसरो प्रमुख वी नारायणन और बड़ी संख्या में लोग उनकी अगवानी के लिए मौजूद थे।

    शुभांशु की पत्नी कामना और बेटा कियाश भी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे। करीब एक साल बाद वतन वापसी करने वाले शुभांशु ने एक्सिओम-4 मिशन के लिए अमेरिका में लगभग एक साल तक कठिन प्रशिक्षण लिया था। उनके साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी भारत लौटे, जिन्हें इस मिशन के लिए बैकअप अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था।

    लोकसभा में विशेष चर्चा का प्रस्ताव

    सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक विशेष चर्चा का प्रस्ताव रखा है, जो शुभांशु की भारत वापसी और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के योगदान को चिह्नित करेगी। चर्चा का विषय है, “अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री-विकसित भारत 2047 के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की भूमिका।”

    शुभांशु

    मिशन गगनयान में होगी बड़ी भूमिका

    शुभांशु के सफल मिशन के बाद माना जा रहा है कि वह 2027 में इसरो के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन ‘गगनयान’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    परिवार में उत्साह

    शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने कहा, “हम एक महीने से बेटे की वापसी का इंतजार कर रहे थे।” पिता शंभुदयाल शुक्ला ने बताया कि वह 25 अगस्त को शुभांशु के लखनऊ आने की उम्मीद कर रहे हैं। मां आशा लखनऊ में उनके स्वागत की तैयारियों में जुटी हैं और परिवार में उत्साह का माहौल है।

    इंस्टाग्राम पर शुभांशु का भावुक पोस्ट

    शनिवार को शुभांशु ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मिशन के बाद पहली बार अपने दोस्तों, परिवार और देशवासियों से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं।”

    केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत के लिए गर्व का क्षण। इसरो के लिए गौरव का क्षण। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली सरकार के प्रति कृतज्ञता का क्षण।” शुभांशु ने स्वागत के लिए जितेंद्र सिंह को धन्यवाद देते हुए लिखा, “घर वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।”

    Also Read : नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में सुपरवाइजर के 63 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

    Group Captain Shubhanshu will meet PM today special discussion will be held in Lok Sabha ग्रुप कैप्टन शुभांशु आज PM से करेंगे मुलाकात लोकसभा में होगी विशेष चर्चा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 18 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड के इन जिलों में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में मिड डे मील कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश

    August 20, 2025
    दिल्ली की खबरें

    भारत-चीन संबंधों में नई गर्मजोशी : सीधी उड़ानें, सीमा व्यापार और शांति पर सहमति

    August 20, 2025
    देश

    व्हाइट हाउस का बड़ा बयान : रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए भारत पर लगाए प्रतिबंध

    August 20, 2025
    Latest Posts

    बिहार में मिड डे मील कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के दिए निर्देश

    August 20, 2025

    झारखंड हाइकोर्ट ने बस स्टैंडों की बदहाली पर लिया स्वतः संज्ञान, आज होगी सुनवाई

    August 20, 2025

    ड्रंक एंड ड्राइव पर रांची की ट्रैफिक पुलिस सख्त, नशे में गाड़ी चलाते 183 पकड़ाए

    August 20, 2025

    भारत-चीन संबंधों में नई गर्मजोशी : सीधी उड़ानें, सीमा व्यापार और शांति पर सहमति

    August 20, 2025

    व्हाइट हाउस का बड़ा बयान : रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए भारत पर लगाए प्रतिबंध

    August 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.