Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नेमरा में सादगी का संदेश, पिता की तरह गांव की गलियों और पगडंडियों पर घूमते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन
    झारखंड

    नेमरा में सादगी का संदेश, पिता की तरह गांव की गलियों और पगडंडियों पर घूमते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2025Updated:August 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत सोरेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में ग्रामीणों से मुलाकात की और गांव की गलियों में पैदल घूमकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री एकदम सादगीपूर्ण अंदाज में नजर आए।

    नेमरा की पगडंडियों पर चलते हुए हेमंत सोरेन में उनके पिता, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की छवि साफ झलक रही थी। नीतियों से लेकर सोच तक, मुख्यमंत्री अपने पिता की विचारधारा और जनता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।

    जल, जंगल, ज़मीन से गहरा जुड़ाव

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की असली पहचान इसकी प्राकृतिक संपदा  जल, जंगल और ज़मीन से है। ये केवल संसाधन नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा हैं। सरकार इनकी रक्षा और संवर्धन को प्राथमिकता दे रही है ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा और सुरक्षित झारखंड मिल सके।

     गांव की मिट्टी से अटूट रिश्ता

    हेमंत सोरेन ने कहा कि उनका बचपन गांव की गोद में बीता है। खेतों की हरियाली, नदियों की कलकल और जंगलों की शांति उन्हें आज भी सुकून देती है। इसी से प्रेरित होकर उनकी सरकार ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है।

    गांव की समस्याएं सुनीं, समाधान का भरोसा

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय किसानों और ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांवों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।

    विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जीवन का हर कदम उनके पिता की सीख और आशीर्वाद से प्रेरित है। “गुरुजी ने सिखाया कि राजनीति का मकसद सत्ता नहीं, सेवा है। मैं उसी सोच को आगे बढ़ा रहा हूं।”

     

    Also Read : राजस्थान के दौसा में खाटू श्यामजी से लौटते श्रद्धालुओं का भीषण हादसा, 11 की मौ’त…

    ग्रामीण विकास जल-जंगल-जमीन झारखंड की आत्मा झारखंड मुख्यमंत्री झारखंड समाचार नेमरा गांव पर्यावरण संरक्षण शिबू सोरेन हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के दौसा में खाटू श्यामजी से लौटते श्रद्धालुओं का भीषण हादसा, 11 की मौ’त…
    Next Article बिहार में 5006 ANM पदों पर बंपर भर्ती, कल से करें ऑनलाइन आवेदन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.