Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»राजस्थान के दौसा में खाटू श्यामजी से लौटते श्रद्धालुओं का भीषण हादसा, 11 की मौ’त…
    देश

    राजस्थान के दौसा में खाटू श्यामजी से लौटते श्रद्धालुओं का भीषण हादसा, 11 की मौ’त…

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: राजस्थान के दौसा ज़िले में बुधवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। एटा ज़िले के असरोली गांव से खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी को तेज़ रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 3:30 बजे सैंथल थाना क्षेत्र के वापी गांव के पास हुआ।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। मौके पर ही 10 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक और व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान जयपुर के एसएमएस अस्पताल में हो गई। मृतकों में कई महिलाएं और मासूम बच्चे शामिल हैं — जिनमें प्रियंका (25), शीला (28), सोनम (25), लक्ष (6), वैष्णवी (7), महक (7), सलोनी (9), मिस्ट्री (2), बाबू (3), पूर्वी (3) और एक अन्य अज्ञात शामिल हैं।

    घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। तीन दर्जन से अधिक यात्री पिकअप में सवार थे, जिनमें कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर हालत नाज़ुक होने पर जयपुर रेफर किया गया। घायलों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं — जैसे कल्पना (28), सौरभ (28), संजू (30), पारस (6), भावना (42), ममता (40), सीमा (6), पूजा (17), संतोष (25), दीपक (3) और अन्य।

    पुलिस ने बताया कि हादसा कंटेनर चालक की लापरवाही और तेज़ रफ्तार के कारण हुआ। चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन जब्त कर लिया गया है।

    हादसे की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। कई परिवारों के कमाने वाले सदस्य और मासूम बच्चे इस हादसे की भेंट चढ़ गए। महिलाओं की चीख-पुकार और शोक में डूबा माहौल पूरे गांव में पसरा है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद और मुआवज़े का भरोसा दिया है।

    Also read:सड़क चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई पर रोक की मांग, हाईकोर्ट ने सरकार और NHAI से मांगा जवाब…

    container driver arrested Dausa road accident Etah Asroli village injured devotees Khatu Shyamji devotees multiple deaths pickup container collision Rajasthan accident Rajasthan News road mishap SMS hospital Jaipur tragic road accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरपुर की मेयर और BJP नेत्री निर्मला साहू के खिलाफ निर्वाचन विभाग ने जारी किया नोटिस
    Next Article नेमरा में सादगी का संदेश, पिता की तरह गांव की गलियों और पगडंडियों पर घूमते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.