Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Nov, 2025 ♦ 2:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना में डेंगू का बढ़ता खतरा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
    बिहार

    पटना में डेंगू का बढ़ता खतरा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डेंगू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में लगातार बारिश और जलजमाव के कारण डेंगू के मामलों में वृद्धि ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। शहर के कई इलाकों में मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने से डेंगू संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग और पटना नगर निगम ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार जुलाई में पटना जिले में 24 डेंगू के मामले सामने आए थे, जबकि अगस्त के पहले दस दिनों में सात नए मामले दर्ज किए गए हैं। राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, पाटलिपुत्र कॉलोनी, अनीसाबाद, अगमकुआं और दानापुर जैसे क्षेत्रों में सड़कों और गलियों में जमा पानी के कारण मच्छरों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। एम्स के प्रोफेसर रवि कीर्ति ने बताया, “डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत मेडिकल जांच कराएं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। सुबह और शाम पूरी बाजू के कपड़े और पैंट पहनें, मच्छरदानी का उपयोग करें। बुखार होने पर पैरासिटामोल लें, लेकिन तीन दिन तक बुखार न उतरे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।”

    प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में फॉगिंग, लार्वा नाशक छिड़काव और जन जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। विशेषज्ञों ने सामुदायिक स्तर पर सफाई और जलनिकासी पर ध्यान देने की सलाह दी है ताकि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट किया जा सके। स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित फॉगिंग और सफाई अभियान चलाने की भी मांग उठ रही है।

    Also Read : रिम्स डायरेक्टर डॉ राजकुमार को मिली धमकी, मामला दर्ज

    Administration in Patna issued warning for increasing threat of dengue Danger of Dengue dengue Increasing threat of dengue in Patna डेंगू डेंगू का खतरा पटना में डेंगू का बढ़ता खतरा पटना में प्रशासन ने डेंगू के बढ़ते खतरे के लिए जारी की चेतावनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स डायरेक्टर डॉ राजकुमार को मिली धमकी, मामला दर्ज
    Next Article जमशेदपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, विधायक ने किया सहयोग का आश्वासन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान, किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग

    November 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    अररिया के फारबिसगंज में मतदान के दौरान कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों में झड़प

    November 11, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण की वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 31.38% मतदान

    November 11, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: सुबह से ही शुरू हुई वोटिंग, 1 बजे तक 54% मतदान

    November 11, 2025

    बिहार विस चुनाव 2025 : दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.62% मतदान, किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग

    November 11, 2025

    एसपी अमरजीत बलिहार ह’त्याकांड में फांसी की सजा की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    November 11, 2025

    गांव लौट रहे दो युवकों को हाथियों के झुंड ने कुचला, मौ’त

    November 11, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुआ IED बम, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा डॉक्टर उमर मुख्य साजिशकर्ता, एक गिरफ्तार

    November 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.