Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CM हेमंत सोरेन का 50वां जन्मदिन आज
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन का 50वां जन्मदिन आज

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2025Updated:August 10, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत सोरेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन का आज 10 अगस्त को 50वां जन्मदिन है। लेकिन वो आज अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं। उनके पिता शिबू सोरेन का बीते 4 अगस्त को निधन हो गया था। अभी दिशोम गुरु का श्राद्ध कर्म चल रहा है और CM शोक में डूबे हुए हैं।   मुख्यमंत्री का जीवन संघर्षों, चुनौतियों और राजनीतिक उपलब्धियों से भरा रहा है। हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ। वे झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र हैं। बचपन से ही वे पढ़ाई में तेज थे और इंजीनियर बनने का सपना देखते थे। उन्होंने रांची के प्रतिष्ठित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा में एडमिशन भी लिया, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों और राजनीति की बदलती परिस्थितियों ने उनका रास्ता बदल दिया।

    राजनीति में पहला कदम

    1998 में शिबू सोरेन को लोकसभा चुनाव में हार मिली और 1999 में उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी चुनाव हार गईं। इस दौर में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थिति कमजोर हो रही थी। ऐसे समय में हेमंत सोरेन को जेएमएम के छात्र-युवा संगठन की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने पढ़ाई छोड़कर अपने पिता और बड़े भाई दुर्गा सोरेन के साथ पार्टी को मजबूत करने का बीड़ा उठाया।

    पहली हार, फिर मजबूती

    हेमंत ने 2005 में पहली बार दुमका से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन स्टीफन मरांडी से हार गए। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और क्षेत्र में पार्टी संगठन को मजबूत करते रहे।

    2009 से राजनीतिक सफर में तेजी

    2009 में राज्यसभा चुनाव जीतकर वे संसद पहुंचे और उसी साल हुए विधानसभा चुनाव में दुमका सीट से जीत हासिल की। इसके बाद 2010 में उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

    मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार

    13 जुलाई 2013 को हेमंत सोरेन ने पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सरकार झामुमो, कांग्रेस और राजद के समर्थन से बनी थी। यह कार्यकाल 23 दिसंबर 2014 तक चला।

    2014 में मिली हार और फिर वापसी

    2014 में उन्होंने दुमका और बरहेट दोनों सीटों से चुनाव लड़ा। दुमका में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बरहेट से जीत हासिल हुई। इसके बाद वे पांच साल तक नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में रहे और राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे।

    परिवार और पार्टी की पूरी जिम्मेदारी

    2009 में बड़े भाई दुर्गा सोरेन के निधन और पिता शिबू सोरेन की बढ़ती उम्र के चलते हेमंत पर झामुमो की पूरी जिम्मेदारी आ गई। उन्होंने इसे पूरी ईमानदारी से निभाया और पार्टी को नई ऊर्जा दी।

    एक पुत्र और मुख्यमंत्री दोनों की भूमिका में

    पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने एक पुत्र के रूप में दिवंगत शिबू सोरेन की विरासत को संभाला, वहीं मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की बागडोर भी। उन्होंने झारखंड की जनता के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और जनहित के मुद्दों पर मुखर रहे।

    Also Read : झारखंड में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 13 अगस्त तक रहेगा मौसम का असर

     

     

    Jmm छात्र नेता से मुख्यमंत्री झारखंड झारखंड की राजनीति के सितारे झारखंड के नेता झारखंड न्यूज झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड राजनीति झारखंड विधानसभा झारखंड सीएम दुमका बरहेट भारतीय राजनीति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन संघर्ष की कहानी संताल परगना सफल नेता हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन 50वां जन्मदिन हेमंत सोरेन का जन्मदिन हेमंत सोरेन की कहानी हेमंत सोरेन की जीवनी हेमंत सोरेन विशेष रिपोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, 13 अगस्त तक रहेगा मौसम का असर
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 10 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.