Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हस्तकरघा सिर्फ कला नहीं, आत्मनिर्भर भारत की नींव है: राज्यपाल गंगवार
    झारखंड

    हस्तकरघा सिर्फ कला नहीं, आत्मनिर्भर भारत की नींव है: राज्यपाल गंगवार

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2025Updated:August 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हथकरघा दिवस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  12वें राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस के मौके पर रांची के डोरंडा कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने समारोह को संबोधित करते हुए हस्तकरघा क्षेत्र को आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद बताया।

    उन्होंने कहा कि हस्तकरघा केवल एक कला नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक है। हर धागा और हर बुनाई हमारी लोक-कथाओं और रीति-रिवाजों को दर्शाती है।

    राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘हैंडलूम फॉर होम’ अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों ने स्वदेशी वस्त्रों के प्रति लोगों के सम्मान को और बढ़ाया है। अपने पूर्व अनुभवों को साझा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जब वे वस्त्र मंत्रालय में थे, तब उन्होंने देशभर के बुनकरों की समस्याओं को नजदीक से समझा और उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य किया।

    राज्यपाल ने झारखंड की पारंपरिक हस्तकरघा विधाओं जैसे तसर रेशम और कत्था कढ़ाई की भी सराहना की और कहा कि इनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनी हुई है। उन्होंने “संगठन से सफलता” और “फैशन के लिए खादी” जैसी फिल्मों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये फिल्में बुनकरों के सामाजिक और आर्थिक महत्व को सामने लाने में सहायक रही हैं।

    कार्यक्रम का आयोजन वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (WDRO) और भाजपा के बुनकर प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रयास से किया गया था। राज्यपाल ने इस पहल की सराहना की और सभी से अपील की कि ‘हैंडलूम फॉर होम’ को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और बुनकरों को सम्मानित भी किया।

    Also Read : स्कूल कैंपस में मिली 8वीं के छात्र की बॉडी, मचा कोहराम

    Also Read :  कुएं में मिला लापता व्यक्ति का श’व, कल रात से था गायब

    Also Read :  तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना, इंडिया गठबंधन की बैठक में होंगे शामिल

    Also Read :  ‘उदयपुर फाइल्स’ को मिली रिलीज़ की मंज़ूरी, 8 अगस्त से सिनेमाघरों में देख सकेंगे लोग

    ‘गुरु जी’ झारखंड राज्यपाल झारखंड समाचार डोरंडा कॉलेज बुनकर प्रकोष्ठ बुनकरों की आजीविका भाजपा झारखंड भारतीय संस्कृति रांची समाचार वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन शिबू सोरेन सामाजिक कार्यक्रम सी.पी. राधाकृष्णन स्थानीय बुनकर हथकरघा उत्पाद हथकरघा उद्योग हथकरघा दिवस 2025 हथकरघा प्रोत्साहन हस्तशिल्प
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्कूल कैंपस में मिली 8वीं के छात्र की बॉडी, मचा कोहराम
    Next Article पटना में STET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, कई जख्मी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.