Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»उत्तरकाशी आपदा : तीसरे दिन भी राहत-बचाव कार्य जोरों पर, दो और बॉडी बरामद, मृतकों की संख्या सात
    ट्रेंडिंग

    उत्तरकाशी आपदा : तीसरे दिन भी राहत-बचाव कार्य जोरों पर, दो और बॉडी बरामद, मृतकों की संख्या सात

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आपदा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Uttarkashi : उत्तरकाशी में आई आपदा के तीसरे दिन गुरुवार को राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। सेना, पुलिस, प्रशासन, NDRF, SDRF और ITBP की टीमें दिन-रात जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में जुटी हैं। गुरुवार को मलबे से दो और बॉडी बरामद किए गए, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।

    135 लोग सुरक्षित निकाले गए

    राहत कार्यों में तेजी लाते हुए अब तक 135 लोगों को सुरक्षित हर्षिल से बाहर निकाला गया है। इनमें से 100 लोगों को उत्तरकाशी और 35 को देहरादून सुरक्षित पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन की सक्रियता और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नेतृत्व में धराली और हर्षिल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। हर्षिल में फंसे यात्रियों को मातली हेलीपैड के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

    चिनूक हेलीकॉप्टर से सहायता

    गुरुवार को पहला चिनूक हेलीकॉप्टर हर्षिल पहुंचा, जिसमें एनडीआरएफ के जवान, उपकरण और अन्य आवश्यक सामग्री भेजी गई। इससे बचाव कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।

    सीएम धामी ने लिया जायजा

    CM पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। मातली से दो गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

    274 पर्यटक सुरक्षित

    आपदा प्रबंधन सचिव के अनुसार गंगोत्री और अन्य क्षेत्रों से अब तक 274 पर्यटकों को सुरक्षित हर्षिल लाया गया है। इनमें गुजरात के 131, महाराष्ट्र के 123, मध्य प्रदेश के 21, उत्तर प्रदेश के 12, राजस्थान के 6, दिल्ली के 7, असम के 5, कर्नाटक के 5, तेलंगाना के 3 और पंजाब के 1 पर्यटक शामिल हैं। सभी को उत्तरकाशी और देहरादून पहुंचाया जा रहा है।

    लापता लोगों के नाम आए सामने

    धराली हादसे में लापता लोगों के नाम अब सामने आने लगे हैं। इनमें मुकेश पंवार (36), उनकी पत्नी विजेता पंवार (33), उनका बेटा अंकित पंवार (4), और होटल कर्मचारी लोकेन्द्र सिंह व धनवीर सिंह शामिल हैं। प्रशासन और बचाव दल इनकी तलाश में जुटे हैं।

    Also Read : CRPF की बस खाई में गिरी, 3 जवान शहीद, 15 घायल

    death toll reaches seven two more bodies recovered Uttarkashi disaster: Relief and rescue work in full swing on the third day उत्तरकाशी आपदा : तीसरे दिन भी राहत-बचाव कार्य जोरों पर दो और बॉडी बरामद मृतकों की संख्या सात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCRPF की बस खाई में गिरी, 3 जवान शहीद, 15 घायल
    Next Article भोजपुरी गाना नहीं बजने पर GRAVITY LOUNGE में फा’यरिंग, पूर्व मंत्री का पूर्व अंगरक्षक गिरफ्तार, हथियार जप्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    झारखंड

    झारखंड : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अदाणी फाउंडेशन ने दिए छाते, बारिश से मिलेगी राहत

    August 6, 2026
    क्राइम

    2013 रेप केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनाई सजा

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.