Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 8:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»सावन की कांवड़ यात्रा में पांच छात्रों की मौ’त, डीजे वाहन नदी में पलटा
    बिहार

    सावन की कांवड़ यात्रा में पांच छात्रों की मौ’त, डीजे वाहन नदी में पलटा

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 4, 2025Updated:August 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पांच
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bhagalpur : बिहार के भागलपुर जिले में सावन की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर एक दुखद हादसा हो गया। रविवार रात करीब 11:30 बजे शाहकुंड थाना क्षेत्र के बेलथ महतो स्थान से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर एक डीजे वाहन के नदी में पलट जाने से पांच कांवरियों की मौत हो गई।

    क्या हुआ हादसा :

    मिली जानकारी के अनुसार कांवरियों का एक जत्था डीजे वाहन पर सवार होकर यात्रा कर रहा था। घटना के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण बरसाती नदी का पानी सड़क के समानांतर बह रहा था। तेज डीजे की आवाज, अंधेरा और भारी बारिश के चलते ड्राइवर को नदी का बहाव नजर नहीं आया और वाहन पानी में समा गया। वाहन पर डीजे और जनरेटर लगा था। सभी युवक सावन की अंतिम सोमवारी पर गंगा स्नान के बाद अमरपुर के जैठोरनाथ धाम जाने की योजना बना रहे थे।

    बचाव अभियान और दुखद नुकसान

    हादसे के बाद ग्रामीणों और शाहकुंड पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। गहरे पानी से युवकों को निकाला गया और शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने पांच युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त संतोष कुमार, मनोज कुमार, विक्रम कुमार, अंकुश कुमार और विक्रम कुमार के तौर पर की गई है। सभी शाहकुंड उच्च विद्यालय के छात्र थे और खेरही पंचायत (पुरानी खेरही व कसवा खेरही गांव) के निवासी थे।

    जांच जारी

    वाहन पर सवार 12 में से तीन युवक तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन वे सदमे में हैं और बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। वाहन ड्राइवर का अभी तक पता नहीं चल सका है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि वह डर के मारे भाग गया, जबकि अन्य का मानना है कि वह भी डूब गया। ड्राइवर की तलाश के लिए जेसीबी मशीन मंगाई गई है और खोज अभियान जारी है। फिलहाल शाहकुंड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Also Read : श्रावणी मेला की आखिरी सोमवारी को लेकर हर व्यवस्था दुरुस्त, DC ने लिया जायजा

    DJ vehicle overturned in the river Five students died in Sawan's Kanwar Yatra डीजे वाहन नदी में पलटा सावन की कांवड़ यात्रा में पांच छात्रों की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
    Next Article BIG BREAKING : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, CM हेमंत ने किया पोस्ट

    Related Posts

    बिहार

    सिर्फ ₹1 में फसल सुरक्षा योजना, 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

    September 18, 2025
    कोर्ट की खबरें

    ‘जॉली LLB 3’ रिलीज से पहले विवादों में, कोर्ट रूम सीन पर पटना हाईकोर्ट में याचिका

    September 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    DRI ने वन्यजीव तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल और हत्थाजोड़ी जब्त

    September 18, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी, 109 नए मतदान केंद्र प्रस्तावित…

    September 18, 2025

    सिर्फ ₹1 में फसल सुरक्षा योजना, 30 सितंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन…

    September 18, 2025

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार…

    September 18, 2025

    केंद्र सरकार बनी है वोट चोरी से : मिथिलेश ठाकुर

    September 18, 2025

    बड़ा खुलासा : संदिग्ध आतंकी अशहर ने साल 2024 में बोकारो से खरीदा था 5 किलो पोटैशियम नाइट्रेट

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.