Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 12:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजधानी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार रांची का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट के साथ 28.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की कमी के साथ 23.6 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है।

    4 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

    विभाग के अनुसार सोमवार (4 अगस्त 2025) को रांची और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में एक या दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    बंगाल की खाड़ी का निम्न दबाव क्षेत्र प्रभावी

    मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड पर असर डाल रहा है। मानसून ट्रफ बिहार के छपरा से होकर गुजर रहा है, जिसका प्रभाव 15 अगस्त तक झारखंड में बना रहेगा। इस दौरान भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। रांची में अब तक 992 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, और नमी के कारण रात में ठंड बढ़ गई है।

    10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पलामू, लातेहार, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और दुमका में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। किसानों को खेतों में सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

    आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के अनुसार अगले दो हफ्तों तक झारखंड में बारिश और ठंड का मौसम बना रहेगा। लोगों को छाता, रेनकोट और हल्के गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी गई है।

    Also Read : सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    alert issued Possibility of rain in many districts of Jharkhand today अलर्ट जारी झारखंड के कई जिलों में आज बारिश की संभावना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रावणी मेला की आखिरी सोमवारी को लेकर हर व्यवस्था दुरुस्त, DC ने लिया जायजा
    Next Article सावन की कांवड़ यात्रा में पांच छात्रों की मौ’त, डीजे वाहन नदी में पलटा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.