Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सावन में बेलपत्र की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बस से भारी मात्रा में पत्ते जब्त
    झारखंड

    सावन में बेलपत्र की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बस से भारी मात्रा में पत्ते जब्त

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2025Updated:August 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बेलपत्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव को अर्पित किए जाने वाले बेलपत्र की तस्करी पर झारखंड के हजारीबाग जिले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। चौपारण थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट बस से अवैध रूप से बेलपत्र ले जाते हुए पकड़ा गया। यह बेलपत्र बंगाल के मंदिरों और बाजारों में ऊंचे दाम पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

    गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने रात में नाकाबंदी कर WB 57 E 4224 नंबर की सिमरन नामक बस को रोका। जांच में बस से बड़ी मात्रा में ताजा बेलपत्र बरामद हुए। इस दौरान विभाग और बस कर्मचारियों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें कुछ कर्मचारी घायल हो गए। फिर भी टीम ने बस को जब्त कर लिया।

    सूत्रों के मुताबिक, तस्करी को छिपाने के लिए 30,000 रुपये की रिश्वत देने की कोशिश भी की गई, लेकिन वन विभाग की टीम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की और अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 4-5 सालों से बेलपत्र की अवैध तुड़ाई और तस्करी हो रही है, लेकिन पहली बार इस पर इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है।

    Also Read : श्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई

    Also Read :  राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    Also Read :   आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक, पुलिस को सौंपा

    Babughat Mandi Belpatra seizure Belpatra smuggling Belpatra trade Bengal temple bribery case Chauparan police station clash incident Environmental Protection forest department action Gautam Buddha Wildlife Sanctuary Hazaribagh news Hinduism Jharkhand news Lord Shiva religious smuggling Sawan 2025 Sawan Month Sawan Special smuggling by bus गौतम बुद्ध वन्यप्राणी आश्रयणी चौपारण थाना झड़प की घटना झारखंड समाचार धार्मिक तस्करी पर्यावरण सुरक्षा. बंगाल मंदिर बस से तस्करी बाबूघाट मंडी बेलपत्र जब्ती बेलपत्र तस्करी बेलपत्र व्यापार भगवान शिव रिश्वत प्रकरण वन विभाग कार्रवाई सावन 2025 सावन महीना सावन विशेष हजारीबाग न्यूज हिन्दू धर्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई
    Next Article लव जिहाद : जमील अख्तर ओडिशा से बोकारो भगा लाया विवाहिता को, पहले भी तीन हिंदू लड़कियों से कर चुका है शादी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.