Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»दूसरा लालू प्रसाद यादव समझकर पार्टी से निकाला गया : तेज प्रताप यादव
    बिहार

    दूसरा लालू प्रसाद यादव समझकर पार्टी से निकाला गया : तेज प्रताप यादव

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2025No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव ने RJD पार्टी के कुछ नेताओं पर निशाना साधा है। मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र के बोरवारा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें पार्टी से इसलिए निकाला गया क्योंकि कुछ लोगों को लगा कि दूसरा लालू प्रसाद यादव आ गया है।

    तेज प्रताप ने कहा, “मुझे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया क्योंकि लोगों को लगने लगा कि दूसरा लालू प्रसाद यादव पैदा हो गया है। मेरे खून में वही जज्बा है, जो मेरे पिता जी में था।” उन्होंने अपने पिता और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तारीफ करते हुए कहा, “गोपालगंज की धरती से लालू जी जैसे महान योद्धा और महायुग पुरुष ने जन्म लिया। उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक सिर्फ संघर्ष किया। BJP ने उन्हें जेल भेजने की साजिश रची।”

    “मुझे बंधक बनाकर रखा गया”

    तेज प्रताप ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें सालों तक रोका गया और बंधक बनाकर रखा गया। उन्होंने सवाल उठाया, “जनता ही पार्टी की ताकत है। अगर जनता नहीं, तो पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं। फिर मुझे लोगों के बीच जाने से क्यों रोका गया? क्योंकि कुछ लोग जानते हैं कि तेज प्रताप में वही आग है, जो लालू जी में थी।”

    पार्टी नेताओं पर साधा निशाना

    तेज प्रताप ने RJD के कुछ नेताओं पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “कई लोग पार्टी में अपने पापड़ बेल रहे हैं। कुछ लोग तो लालू जी का फोटो तक अपने बैनर-पोस्टर पर नहीं लगाते, जिन्होंने पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा।” इसके साथ ही उन्होंने RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल पर भी निशाना साधा। तेज प्रताप ने कहा, “वो भूल गए हैं कि उनके ऊपर राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन हैं। मेरे खिलाफ बयानबाजी करते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।”

    महुआ सीट से लड़ेंगे चुनाव

    तेज प्रताप ने हाल ही में ऐलान किया था कि वे इस बार महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं और बीएन कॉलेज में दाखिला लेकर उनके नक्शे-कदम पर चल रहे हैं। तेज प्रताप ने यह भी साफ किया कि उन्होंने अपनी पार्टी और संगठन बनाया, लेकिन अपने माता-पिता का फोटो कभी नहीं हटाया। उन्होंने कहा, “कई लोग सोचते हैं कि मैंने नया संगठन बनाकर लालू जी को भुला दिया, लेकिन आज भी उनके फोटो मेरे बैनर पर हैं।”

    Also Read : पटना AIIMS में जूनियर डॉक्टरों के लिए नया ड्यूटी रोस्टर जारी

    Bihar news bihar politics news Bihar Politics Update Muzaffarpur news Was expelled from the party thinking he was another Lalu Prasad Yadav: Tej Pratap Yadav दूसरा लालू प्रसाद यादव समझकर पार्टी से निकाला गया : तेज प्रताप यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना AIIMS में जूनियर डॉक्टरों के लिए नया ड्यूटी रोस्टर जारी
    Next Article पटमदा में फूड पॉइजनिंग से पांच छात्राएं बीमार, एमजीएम अस्पताल में भर्ती…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.