Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पटना AIIMS में जूनियर डॉक्टरों के लिए नया ड्यूटी रोस्टर जारी
    ट्रेंडिंग

    पटना AIIMS में जूनियर डॉक्टरों के लिए नया ड्यूटी रोस्टर जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    AIIMS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना AIIMS के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने जूनियर डॉक्टरों के लिए नया ड्यूटी रोस्टर लागू किया है। अब डॉक्टरों को 36 घंटे की लंबी शिफ्ट के बजाय केवल 8 घंटे की ड्यूटी करनी होगी। यह बदलाव एम्स के प्रथम वर्ष के डॉक्टर यदुवंश साहू की आत्महत्या के बाद मेडिकल छात्रों और जूनियर डॉक्टरों की मांग पर किया गया है।

    नए रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। विभाग की प्रमुख डॉ. मुक्त अग्रवाल द्वारा तैयार इस रोस्टर में ओपीडी, वार्ड, इलेक्ट्रिक ओटी, माइनर ओटी और लेबर रूम के लिए अलग-अलग डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।

    • ओपीडी (OPD) : डॉ. पूजा, डॉ. प्रीति, डॉ. दिव्या, डॉ. सुशील और डॉ. निधि।
    • वार्ड : डॉ. वरसानी, डॉ. एलीना, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. गरिमा और डॉ. प्रिया।
    • इलेक्ट्रिक ओटी : डॉ. सुप्रिया, डॉ. किशोरी, डॉ. प्रगति, डॉ. आकांक्षा और डॉ. निकिता नव्या।
    • माइनर ओटी : डॉ. मुस्कान और डॉ. इरम।
    • लेबर रूम : तीन टीमें बनाई गई हैं।

    Team A : डॉ. रणवीर, डॉ. एनम और डॉ. चीचीव।

    Team B : डॉ. अंजली, डॉ. हीरा और डॉ. मोनिका।

    Team C : डॉ. आकांक्षा, डॉ. लादिया और डॉ. सेजल। 

    AIIMS

    वर्कलोड को कम करने की पहल

    इस व्यवस्था में एक टीम को ड्यूटी से छुट्टी दी जाएगी। उदाहरण के तौर पर अगर Team A को सुबह और Team B को रात की शिफ्ट मिलती है, तो Team C को उस दिन छुट्टी मिलेगी। यह नया रोस्टर जूनियर डॉक्टरों के काम के बोझ को कम करने और उनके स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, कई मेडिकल छात्रों और जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि रोस्टर को लगातार लागू करना जरूरी है।

    क्यों किया गया बदलाव :

    यहां याद दिला दें कि 19 जुलाई को उड़ीसा के जूनियर डॉक्टर यदुवंश साहू ने 36 घंटे की लंबी ड्यूटी और मानसिक तनाव के कारण एम्स छात्रावास में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने AIIMS प्रशासन से लगातार शिकायत की थी कि उन्हें 36 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ती है और केवल 2-3 घंटे का आराम मिलता है। इन शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह नया रोस्टर जारी किया है।

    Also Read : सरकारी क्लर्क के घर ACB ने मारा छापा, आय से अधिक संपत्ति को लेकर हो रही कार्रवाई

    AIIMS New duty roster issued for junior doctors in Patna AIIMS Patna AIIMS पटना AIIMS में जूनियर डॉक्टरों के लिए नया ड्यूटी रोस्टर जारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी क्लर्क के घर ACB ने मारा छापा, आय से अधिक संपत्ति को लेकर हो रही कार्रवाई
    Next Article दूसरा लालू प्रसाद यादव समझकर पार्टी से निकाला गया : तेज प्रताप यादव

    Related Posts

    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Latest Posts

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026

    मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    September 13, 2026

    बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी खनिज वाहनों के लिए डिजिटल पास अनिवार्य: क्या बढ़ेगी सरकार की आय?

    September 13, 2026

    ब्रिक्स में डॉलर के मुकाबले सदस्य देशों की करेंसी कितनी मजबूत?

    September 13, 2026

    13 सितंबर 1948: जब ‘ऑपरेशन पोलो’ के सिर्फ पांच दिनों ने हमेशा के लिए बदल दिया भारत का नक्शा

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.