Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए ओशाज इंडिया की पहल, DC को सौंपा ज्ञापन
    Uncategorized

    सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए ओशाज इंडिया की पहल, DC को सौंपा ज्ञापन

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2025Updated:July 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ओशाज इंडिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur :  जमशेदपुर जिले में सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित श्रमिकों और मृत श्रमिकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर ओशाज इंडिया (ओक्युपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ एसोसिएशन ऑफ झारखंड) ने शुक्रवार को DC कर्ण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंपा।

    महासचिव समीत कुमार कार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिले के रैमिंग मास उद्योगों में काम कर रहे श्रमिकों में से 1000 से अधिक की मौत सिलिकोसिस से हो चुकी है, लेकिन अब तक ज्यादातर मामलों में कोई मुआवजा नहीं मिला है।

    ज्ञापन में यह भी कहा गया कि मुसाबनी, डुमरिया, धालभूमगढ़ और गुड़ाबांदा ब्लॉकों के सिलिकोसिस पीड़ितों की पहचान की प्रक्रिया को तेज किया जाए। संस्था के पास पीड़ितों के सिलिकोसिस पीड़ित, ओशाज इंडिया, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड समाचार, श्रमिक मुआवजा, समीत कुमार कार, रैमिंग मास उद्योग, मुसाबनी, डुमरिया, धालभूमगढ़, गुड़ाबांदा, एमजीएम अस्पताल, श्रमिक अधिकार, झारखंड प्रशासन, एक्स-रे रिकॉर्ड, स्वास्थ्य सुरक्षा, श्रमिक कल्याण, झारखंड हाई कोर्ट, सिलिकोसिस बीमारी, श्रमिक संगठन, सामाजिक न्यायएक्स-रे प्लेट्स का डिजिटल आर्काइव और पेशागत इतिहास की जानकारी मौजूद है, जिसे प्रशासन की अनुमति मिलने पर एमजीएम अस्पताल को भेजा जा सकता है, ताकि जांच की प्रक्रिया आसान हो।

    समीत कुमार कार ने बताया कि संगठन ने अब तक 176 मृत श्रमिकों की पहचान की है, लेकिन केवल 37 के परिजनों को ही मुआवजा मिला है। वहीं 721 जीवित पीड़ित परिवार अभी तक मुआवजे से वंचित हैं।

    उन्होंने यह भी बताया कि 2014 में मुसाबनी ब्लॉक में सरकारी डॉक्टरों ने 27 लोगों को सिलिकोसिस पीड़ित घोषित किया था, पर सिर्फ 5 को ही मुआवजा मिला। इसी तरह, 2019 में डुमरिया और धालभूमगढ़ के 8-8 श्रमिकों को सिलिकोसिस पीड़ित माना गया था, लेकिन उन्हें भी आज तक कोई सहायता नहीं मिली।

    ज्ञापन सौंपने वालों में महासचिव समीत कार के अलावा रोशनी हेंब्रम, सरस्वती मुर्मू, राजश्री पांडेय और सुरेश राजवार भी शामिल थे।ओशाज इंडिया ने प्रशासन से मांग की है कि सभी पीड़ितों और उनके परिजनों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए और पहचान की प्रक्रिया को तेज किया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

    Also Read : महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर झारखंड महिला कांग्रेस चिंतित, गवर्नर को सौंपा ज्ञापन

     

    एक्स-रे रिकॉर्ड एमजीएम अस्पताल ओशाज इंडिया गुड़ाबांदा झारखंड प्रशासन झारखंड समाचार झारखंड हाई कोर्ट डुमरिया धालभूमगढ़ पूर्वी सिंहभूम मुसाबनी रैमिंग मास उद्योग श्रमिक अधिकार श्रमिक कल्याण श्रमिक मुआवजा श्रमिक संगठन समीत कुमार कार सामाजिक न्याय सिलिकोसिस पीड़ित सिलिकोसिस बीमारी स्वास्थ्य सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर झारखंड महिला कांग्रेस चिंतित, गवर्नर को सौंपा ज्ञापन
    Next Article तेजस्वी यादव की जान को खतरा, राबड़ी देवी ने लगाया BJP-JDU पर साजिश का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.