Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर झारखंड महिला कांग्रेस चिंतित, गवर्नर को सौंपा ज्ञापन
    झारखंड

    महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर झारखंड महिला कांग्रेस चिंतित, गवर्नर को सौंपा ज्ञापन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 25, 2025Updated:July 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महिलाओं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : देशभर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस की झारखंड विंग ने गंभीर चिंता जताई है। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गवर्नर संतोष गंगवार को एक ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराने का आग्रह किया गया है। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने गवर्नर से आग्रह किया कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और सरकार की जिम्मेदारी तय की जाए।\

    गुंजन सिंह ने कहा कि देश में हर घंटे औसतन 45 महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इन घटनाओं को रोकने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कई हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए बताया कि— दिल्ली में एक महिला के साथ बार-बार दरिंदगी की गयी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। ओडिशा में बीच पर एक छात्रा के साथ 10 लोगों ने मिलकर उसकी आबरू लूट ली। मुजफ्फरपुर में एक दलित बच्ची के साथ पहले गलत काम किया गया और फिर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश में चलती कार में एक नाबालिग लड़की से दरिंदगी की गयी और उसके साथी को कार से फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ऐसे मामलों में कई बार आरोपी या तो सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े होते हैं या उन्हें पार्टी का संरक्षण मिल जाता है। इसको लेकर झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी ने मांग की है कि दुष्कर्म और उत्पीड़न के मामलों में तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की जिम्मेदारी तय हो और बच्चियों की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाई जाए।

    गुंजन सिंह ने गवर्नर संतोष गंगवार से अनुरोध किया कि इन मामलों को गंभीरता से लेकर केंद्र सरकार तक पहुंचाया जायो, ताकि देश में बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें।

    Also Read : रांची सहित कई जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी 

    Crimes against Women Crimes Against Women in India Demand for Women Safety Governor Santosh Gangwar Gunjan Singh Jharkhand Mahila Congress Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand Women's Committee Mahila Congress Mahila Congress Memorandum Mahila Congress President Political reaction Questioning Central Government Rising Crimes Against Women women empowerment Women Harassment Women Protection Women Safety Women Safety Laws Women's Rights केंद्र सरकार पर सवाल गवर्नर संतोष गंगवार गुंजन सिंह झारखंड महिला कांग्रेस झारखंड महिला समिति झारखंड राजनीति झारखंड समाचार देशभर में महिला अपराध महिला अधिकार महिला अपराध महिला उत्पीड़न महिला कांग्रेस महिला कांग्रेस अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्ञापन महिला संरक्षण महिला सशक्तिकरण महिला सुरक्षा महिला सुरक्षा कानून महिला सुरक्षा की मांग महिलाओं के खिलाफ अपराध राजनीतिक प्रतिक्रिया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेल्को कॉलोनी में चोरी, लाखों के गहने और नकदी लेकर उड़े चोर
    Next Article सिलिकोसिस पीड़ितों के लिए ओशाज इंडिया की पहल, DC को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.