Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची सहित कई जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
    झारखंड

    रांची सहित कई जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2025Updated:July 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कई जिलों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, यह प्रणाली आज सुबह 8:30 बजे से सक्रिय हो चुकी है, जिसका असर रांची, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, खूंटी, बोकारो और धनबाद में देखने को मिलेगा।

    कोल्हान के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग ने शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में वज्रपात के साथ भारी से अत्यंत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में गर्जन और वज्रपात के साथ मध्यम दर्जे की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना

    मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक झारखंड में तेज बारिश की संभावना जताई है। खासकर 25 से 28 जुलाई तक रांची और आसपास के जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 25, 27 और 28 जुलाई के लिए येलो अलर्ट, जबकि 26 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान तेज गरज, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। नागरिकों और किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

    रांची में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित

    गुरुवार को दोपहर करीब 3:30 बजे राजधानी रांची में अचानक हुई मूसलधार बारिश ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया। एक घंटे की बारिश से निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जिससे आवागमन बाधित हुआ। दोपहिया वाहनों के संचालन में भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

    Also Read : नरेंद्र मोदी बने लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले दूसरे पीएम, तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड

     

    ऑरेंज अलर्ट किसान कोडरमा कोल्हान खूंटी गरज गिरिडीह गुमला गोड्डा जनजीवन जलजमाव जामताड़ा झारखंड झारखंड मौसम अपडेट तेज बारिश दुमका देवघर धनबाद निम्न दबाव पश्चिमी सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम बंगाल की खाड़ी बारिश बोकारो मौसम मौसम चेतावनी मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची रामगढ़ लोहरदगा वज्रपात सरायकेला-खरसांवा साहिबगंज सिमडेगा हजारीबाग हवाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : JPSC 2023 फाइनल रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत बने टॉपर
    Next Article PM मोदी ब्रिटेन यात्रा के बाद मालदीव पहुंचे, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.