Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नरेंद्र मोदी बने लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले दूसरे पीएम, तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड
    ट्रेंडिंग

    नरेंद्र मोदी बने लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले दूसरे पीएम, तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। वह लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले भारत के दूसरे पीएम बन गए हैं। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए अपने कार्यकाल के 4078 दिन पूरे कर लिए। इस मामले में पहले स्थान पर पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने 16 वर्ष और 286 दिन तक लगातार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

    स्वतंत्रता के बाद जन्मे पहले पीएम और गैर-हिंदी राज्य का रिकॉर्ड

    नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता के बाद जन्म लेने वाले पहले पीएम हैं। वह गैर-हिंदी भाषी राज्य (गुजरात) से सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले प्रधानमंत्री भी हैं। इसके साथ ही, वह पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने कम से कम दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए और लगातार दो बार निर्वाचित हुए।

    पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता

    पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता हैं। वह इंदिरा गांधी (1971) के बाद पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा चुने जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। पंडित नेहरू के बाद वह एकमात्र ऐसे पीएम हैं, जिन्होंने किसी पार्टी के नेता के रूप में लगातार तीन आम चुनाव (2014, 2019 और 2024) जीते। इसके अलावा, उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव (2002, 2007, 2012) और लोकसभा चुनावों में लगातार छह चुनाव जीतकर एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया है।

    राज्य और केंद्र में 24 साल का नेतृत्व

    नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 24 वर्षों तक सरकार का नेतृत्व किया है, जो सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के बीच एक रिकॉर्ड है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने 2001 से 2014 तक कार्य किया और 2014 से अब तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

    Also Read : Durand Cup 2025: जमशेदपुर FC ने त्रिभुवन आर्मी एफसी को 3-2 से दी मात, निकिल बरला बने हीरो…

    broke Indira Gandhi's record Narendra Modi became the second longest serving PM तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी बने लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले दूसरे पीएम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 25 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article BREAKING : JPSC 2023 फाइनल रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत बने टॉपर

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.