Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भारत को जल्द मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां
    देश

    भारत को जल्द मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उपराष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया।

    जल्द होगी चुनाव की तारीख़ों की घोषणा

    चुनाव आयोग ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत उसे उपराष्ट्रपति चुनाव कराने का अधिकार है। यह चुनाव 1952 के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम और 1974 के नियमों के तहत आयोजित किया जाएगा। आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

    निर्वाचक मंडल की तैयारी

    उपराष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित व मनोनीत सदस्य मतदान करते हैं। वर्तमान में संसद की कुल प्रभावी सदस्य संख्या 782 है। ऐसे में चुनाव जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 392 वोटों की जरूरत होगी।

    किसके पास है बहुमत?

    वर्तमान गणित के अनुसार, एनडीए गठबंधन को लोकसभा में 293 और राज्यसभा में 129 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। यानी कुल 422 सांसद एनडीए के पक्ष में हैं। इससे संकेत मिलता है कि सत्तारूढ़ गठबंधन की स्थिति मजबूत है।

    इस्तीफा देने वाले तीसरे उपराष्ट्रपति

    जगदीप धनखड़ का कार्यकाल 2027 तक था, लेकिन उन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा दे दिया। वे भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति हैं जिन्होंने पद से रहते हुए इस्तीफा दिया। इससे पहले वीवी गिरि और आर वेंकटरमन ने भी ऐसा किया था।

    Also Read : मामूली विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, चार जख्मी

    उपराष्ट्रपति इस्तीफा उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 उपराष्ट्रपति चुनाव खबर उपराष्ट्रपति पद एनडीए गठबंधन चुनाव आयोग समाचार चुनाव तैयारी जगदीप धनखड़ इस्तीफा भारत उपराष्ट्रपति भारत के उपराष्ट्रपति भारत चुनाव भारत चुनाव अपडेट भारत निर्वाचन आयोग भारत राजनीति भारतीय संसद राजनीतिक समाचार राज्यसभा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद के वासेपुर में बम ब्लास्ट, दो संदिग्ध हिरासत में
    Next Article MYNTRA पर ED की दबिश, 1654 करोड़ रुपये के गोलमाल से जुड़ा है मामला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.