Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सफेद कपड़ों में बिहार विधानमंडल पहुंचे तेज प्रताप, बोले- काला कुर्ता हम शनिचर को पहनते हैं…
    ट्रेंडिंग

    सफेद कपड़ों में बिहार विधानमंडल पहुंचे तेज प्रताप, बोले- काला कुर्ता हम शनिचर को पहनते हैं…

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी काली साड़ी में पहुंचीं, और विपक्ष के कई विधायक व एमएलसी भी काले कपड़े पहनकर विरोध जताते नजर आए।

    लेकिन हसनपुर से राजद विधायक तेजप्रताप यादव इस विरोध से अलग अंदाज में नजर आए। जब सत्र स्थगित हो गया, तब तेजप्रताप सफेद खादी कुर्ता-पायजामा पहनकर सदन पहुंचे, अपनी हाजिरी दी और मीडिया से बातचीत के बाद लौट गए। मीडिया ने जब तेजप्रताप से सवाल किया कि बाकी विपक्षी नेता काले कपड़े में आए लेकिन वे सफेद कपड़ों में क्यों हैं, तो उन्होंने कहा: “काला कुर्ता में आज हम नहीं आए हैं, हम तो शुरू से ऐसे ही रहते हैं। सादा जीवन, उच्च विचार। काला कुर्ता हम शनिचर (शनिवार) को पहनते हैं क्योंकि शनिचरा ग्रह हमारे ऊपर रहता है।”

    वहीं जब मीडिया ने पूछा कि वे हर बार सदन के स्थगित होने के बाद ही क्यों आते हैं, तो तेजप्रताप ने कहा: “हम सदन में आ रहे हैं, हाजिरी दे रहे हैं। आवाज बुलंद हो रही है, चाहे अंदर रहिए या बाहर।”

    जब मीडिया ने पूछा कि चुनाव कहां से लड़ रहे हैं? तो तेजप्रताप ने कहा कि यह बाद में बताया जाएगा। फिर मीडिया ने पूछा कि विपक्ष के विरोध में क्या आप शामिल हैं? तो जवाब देते हुए तेजप्रताप ने कहा कि विरोध तो हो ही रहा है, हम विपक्ष के विरोध में शामिल हैं।मीडिया के पूछने पर कि क्या नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनना चाहिए? तो उन्होंने कहा कि क्या बनना चाहिए क्या नहीं बनना चाहिए यह तो ऊ लोग ही जानेंगे। इसके साथ ही मतगणना पुनरीक्षण को लेकर हो रहे विपक्ष के हंगामे पर कहा कि मुद्दा को सरकार लागू नहीं कर रहा है, इसलिए हंगामा हो रहा है।

    Also Read : तेज रफ्तार बोलेरो ने कार को मारी टक्कर, छह लोग गंभीर रूप से घायल

    Assembly Uproar Bihar Legislature Bihar news Bihar Politics Black Clothes Black Saree democracy House proceedings Leader of Opposition Legislative Council MLCs Monsoon session Opposition MLAs opposition protest Opposition unity Political Dissent protest demonstration Rabri Devi Voter List Dispute Voter List Revision एमएलसी काली साड़ी काले कपड़े नेता प्रतिपक्ष बिहार राजनीति बिहार विधानमंडल बिहार समाचार मतदाता सूची पुनरीक्षण मतदाता सूची विवाद मानसून सत्र राजनीतिक विरोध राबड़ी देवी लोकतंत्र विधान परिषद विधानसभा हंगामा विपक्ष प्रदर्शन विपक्षी एकता विपक्षी विधायक विरोध प्रदर्शन सदन कार्यवाही
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार विस में मानसून सत्र का दूसरा दिन चढ़ा हंगामे की भेंट, SIR पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
    Next Article राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कई दिशा-निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.