Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jul, 2025 ♦ 11:01 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»नीतीश कुमार ने TRE-4 परीक्षा जल्द कराने का दिया आदेश
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार ने TRE-4 परीक्षा जल्द कराने का दिया आदेश

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को जल्द भरने के लिए TRE-4 (Teacher Recruitment Exam-4) की परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित कराने का आदेश दिया है।

    मुख्यमंत्री ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर दी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा,
    ” हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।”

    हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) July 16, 2025

    महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण

    मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि शिक्षकों की नियुक्ति में महिलाओं को मिलने वाला 35 प्रतिशत आरक्षण सिर्फ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा। इसका लाभ अब बाहरी राज्यों की महिलाओं को नहीं मिलेगा। सरकार के इस फैसले को बिहार की महिलाओं और युवतियों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। इससे उन्हें सरकारी नौकरी में ज्यादा हिस्सेदारी मिलने की संभावना है।

    TRE-1, 2 और 3 हो चुकी हैं आयोजित

    बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार TRE-1, TRE-2 और TRE-3 परीक्षाएं आयोजित कर चुकी है, जिनके जरिए बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। अब सरकार TRE-4 के जरिए शेष रिक्त पदों को भरने की तैयारी में है। नीतीश सरकार का यह कदम राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बेरोजगारी कम करने की दिशा में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।

    Also Read : दलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में कांवरियों से अब नहीं लिया जाएगा प्रवेश शुल्क, डीएफओ सबा आलम ने किया ऐलान

    Nitish Kumar ordered to conduct TRE-4 examination soon नीतीश कुमार ने TRE-4 परीक्षा जल्द कराने का दिया आदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकम अंतर से हार-जीत वाली सीटों पर वोट छांटना चाहती है भाजपा : तेजस्वी यादव
    Next Article नामकुम ग्रिड में लूट और कर्मियों को बंधक बनाने की घटना पर ऊर्जा कर्मियों में आक्रोश

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    केंद्र सरकार का बड़ा एलान! 10 लाख लोगों को मिलेगी फ्री एआई ट्रेनिंग, CSC से मिलेगी डिजिटल ताकत

    July 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    नाटो ने भारत, चीन और ब्राजील को दी धमकी, रूस के साथ व्यापार बंद करने की दी सलाह

    July 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    रक्षाबंधन 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, तिथि और भद्रा काल की स्थिति

    July 17, 2025
    Latest Posts

    कोटक महिंद्रा बैंक की डिजिटल सेवाएं रहेंगी बंद, जानिए कब

    July 17, 2025

    केंद्र सरकार का बड़ा एलान! 10 लाख लोगों को मिलेगी फ्री एआई ट्रेनिंग, CSC से मिलेगी डिजिटल ताकत

    July 17, 2025

    नाटो ने भारत, चीन और ब्राजील को दी धमकी, रूस के साथ व्यापार बंद करने की दी सलाह

    July 17, 2025

    रक्षाबंधन 2025: जानिए शुभ मुहूर्त, तिथि और भद्रा काल की स्थिति

    July 17, 2025

    मुजफ्फरपुर में बदले गये 10 थानों के थानेदार… देखें लिस्ट

    July 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.