Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में कांवरियों से अब नहीं लिया जाएगा प्रवेश शुल्क, डीएफओ सबा आलम ने किया ऐलान
    झारखंड

    दलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में कांवरियों से अब नहीं लिया जाएगा प्रवेश शुल्क, डीएफओ सबा आलम ने किया ऐलान

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दलमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : दलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में भगवान शिव को जल चढ़ाने आने वाले श्रद्धालुओं (कांवरियों) से अब प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह फैसला वन विभाग ने आस्था का सम्मान करते हुए लिया है। जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

    भाजपा ने बताया सनातनियों की जीत

    वन विभाग के इस फैसले का भाजपा ने स्वागत किया है। पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सरकार ने श्रद्धालुओं पर लगाया गया टैक्स वापस लेकर सनातनियों की आस्था का सम्मान किया है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धालुओं से वसूले जा रहे शुल्क की तुलना मुगलकाल के जजिया टैक्स से की थी और सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया था।

    पहले क्यों हुआ था विवाद?

    दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब यह खबर आई कि दलमा पहाड़ पर शिवलिंग के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं से वन विभाग शुल्क वसूल रहा है। डीएफओ सबा आलम ने सफाई दी थी कि यह व्यवस्था नई नहीं है और पहले से चली आ रही है। इस साल तो प्रवेश शुल्क को कम भी किया गया था — जैसे कि :

    • चार पहिया वाहनों पर ₹600 से घटाकर ₹150
    • तीन पहिया वाहनों पर ₹400 से ₹100
    • पैदल श्रद्धालुओं से ₹10 की जगह ₹5
    • बाइक से आने वालों पर ₹50 शुल्क तय किया गया था

    वन विभाग के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 60-70 कर्मियों की तैनाती की गई थी, साथ ही टेंट, पानी और सफाई की व्यवस्था भी की जा रही थी।

    झामुमो विधायक ने की थी हस्तक्षेप

    विवाद बढ़ने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मंगल कालिंदी ने डीएफओ से मुलाकात की थी और आग्रह किया था कि पैदल कांवरियों से प्रवेश शुल्क न लिया जाए। उन्होंने इस शुल्क को खुद वहन करने की बात भी कही थी और सुझाव दिया था कि दलमा बाबा मंदिर की व्यवस्था तिरुपति बालाजी मंदिर की तरह विकसित की जाए।

    वन विभाग ने अब श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रवेश शुल्क पूरी तरह हटा लिया है। विभाग ने यह भी आश्वासन दिया है कि कांवरियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा।

    Also Read : 1 अगस्त से फिर शुरू होंगी Air India की कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद लगा था सेफ्टी पॉज

    Entry fee will not be taken from pilgrims in Dalma Wildlife Sanctuary Forest Department has withdrawn the decision jamshedpur जमशेदपुर दलमा वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में कांवरियों से नहीं लिया जाएगा प्रवेश शुल्क वन विभाग ने वापस लिया फैसला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझगड़ा शांत कराने गए दुकानदार पर फायरिंग, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
    Next Article कम अंतर से हार-जीत वाली सीटों पर वोट छांटना चाहती है भाजपा : तेजस्वी यादव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-24 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    Latest Posts

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-24 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.