Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»शराब के साथ पकड़े गए नाबालिग को मिली अनोखी सजा… जानें क्या
    बिहार

    शराब के साथ पकड़े गए नाबालिग को मिली अनोखी सजा… जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2025Updated:July 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gopalganj : बिहार के गोपालगंज जिला में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शराब के साथ पकड़े गए एक नाबालिग को अदालत ने जेल नहीं, बल्कि पेड़ लगाने की सजा दी है। किशोर न्याय बोर्ड ने उसे 30 पेड़ लगाने और एक महीने तक उनकी देखभाल करने का आदेश दिया है। यह फैसला न केवल किशोर को समाज से जोड़ेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देगा।

    हेडमास्टर करेंगे कार्य की निगरानी

    यह घटना 13 अप्रैल 2025 की है। सजा का ऐलान बीते कल किया गया है। गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गांव से 135 बोतल शराब और एक बाइक के साथ एक नाबालिग को पकड़ा था। मामला किशोर न्याय बोर्ड में पहुंचा, जहां सुनवाई के दौरान नाबालिग ने अपनी गलती मान ली और माफी मांगते हुए सुधरने का वादा किया। इस पर बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट नीलेश भारद्वाज ने नाबालिग को जेल भेजने के बजाय एक रचनात्मक सजा सुनाई। अब यह किशोर भोरे प्रखंड के सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल, कुवाडीडीह में 30 पेड़ लगाएगा और उनकी देखभाल भी करेगा। इसकी निगरानी स्कूल के हेडमास्टर करेंगे।

    एक माह बाद बोर्ड को रिपोर्ट सौंपेंगे हेडमास्टर

    बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित किया कि किशोर को पेड़ लगाने में कोई दिक्कत न हो। इसके लिए वन विभाग को मुफ्त में 30 पेड़ उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। एक महीने बाद स्कूल के हेडमास्टर अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंपेंगे। यह फैसला किशोर को उसकी गलती का अहसास कराने के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता सिखाएगा। यह सजा समाज के लिए भी एक सकारात्मक संदेश देती है।

    Also Read : तेजस्वी यादव अपने बेटे इराज के साथ आज पहुंचेंगे पटना

    Bihar news gopalganj Minor caught with alcohol gets a unique punishment गोपालगंज शराब के साथ पकड़े गए नाबालिग को मिली अनोखी सजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में ANM के 3181 पदों पर भर्ती, JSSC ने जारी किया विज्ञापन
    Next Article ड्यूटी के दौरान बिना यूनिफॉर्म और नेम प्लेट के दिखे पुलिसकर्मी तो होगी कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.