Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»ई-रिक्शा पलटने से मासूम की मौ’त, दंपति जख्मी
    बिहार

    ई-रिक्शा पलटने से मासूम की मौ’त, दंपति जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ई-रिक्शा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bettiah : बिहार के बेतिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को मैनाटाड़ मुख्य मार्ग पर मेला चौक के पास एक ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया, जिसमें पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त अली अंसारी के तौर पर की गई है। इस हादसे में चनपटिया के निवासी धुव्र प्रसाद और उनकी बीवी उर्मिला देवी भी जख्मी हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा बेतिया से मैनाटाड़ की ओर जा रहा था। मेला चौक के पास एक बाइक सवार से साइड लेते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़े अली अंसारी पर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और परिवारजनों ने तुरंत जख्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

    हादसे ने अली अंसारी के परिवार को गहरे सदमे में डुबो दिया। उनकी मां नजमुल खातून, दादा मंसूर मियां, चाचा इब्राहिम मियां और पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों ने उन्हें सांत्वना देने की कोशिश की। मैनाटाड़ थानेदार राणा प्रसाद ने मीडिया को बताया कि अभी तक परिवार की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 6 जुलाई को आएंगे झारखंड

    Bettiah Bettiah mishap Bihar Bihar news child death couple injured as e-rickshaw overturns e-rickshaw accident five-year-old girl death Innocent dies Mainatand Mela Chowk overturned e-rickshaw Road Accident road safety traffic accident tragic incident ई-रिक्शा पलटने से मासूम की मौत ई-रिक्शा पलटा ई-रिक्शा हादसा ट्रैफिक हादसा दंपति जख्मी दिल दहला देने वाली घटना बच्ची की मौत बिहार बिहार समाचार बेतिया बेतिया हादसा मासूम की मौत मेला चौक मैनाटाड़ सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुकंदर का अधिक सेवन करना हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक, जानें इसके साइड इफेक्ट्स
    Next Article पटना में RJD की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज, लालू यादव 13वीं बार बने अध्यक्ष

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.