Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती
    जोहार ब्रेकिंग

    आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkNovember 19, 2025No Comments3 Mins Read42
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अफीम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा में बुधवार को अवैध मादक पदार्थ और अफीम की खेती पर नियंत्रण के लिए एक अहम बैठक हुई। यह बैठक समाहरणालय कक्ष में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता झारखंड सीआईडी के आईजी असीम विक्रांत मिंज ने की। इसमें हजारीबाग और चतरा जिलों के उन थाना क्षेत्रों के अधिकारी मौजूद थे, जहां अफीम की अवैध खेती की आशंका या मामले सामने आते रहे हैं। बैठक में बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर, चतरा और हजारीबाग के डीसी एवं एसपी सिमरिया एसडीओ, बरही एसडीपीओ, बड़कागांव के एसडीपीओ तथा दोनों जिलों के तमाम इंस्पेक्टर और थानेदार शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति के बारे में बताया।

    अफीम की खेती पर शत-प्रतिशत रोक का लक्ष्य

    बैठक में फसली वर्ष 2025–26 के दौरान अवैध अफीम और अन्य मादक पदार्थों की खेती को पूरी तरह रोकने पर मुख्य जोर दिया गया। अब तक लंबित मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उनकी प्रगति के बारे में भी चर्चा की गई। अधिकारियों से कहा गया कि हर ऐसे मामले की पहचान कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    पुराने प्रभावित क्षेत्रों का सत्यापन और तस्करों पर कड़ा शिकंजा

    पिछले वर्षों में जहां-जहां अवैध अफीम की खेती मिली थी, उन क्षेत्रों का फिर से भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अवैध कारोबार से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पहचान और निगरानी पर भी जोर दिया गया। जमानत पर बाहर चल रहे और फिर से अवैध गतिविधियों में शामिल होने की आशंका वाले लोगों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। एनडीपीएस मामलों में जब्त सामग्रियों के विनष्टीकरण, तस्करों द्वारा अर्जित चल-अचल संपत्ति को फ्रीज करने और PIT-NDPS की कार्रवाई को तेज करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत किया जाएगा ताकि संयुक्त रूप से कार्रवाई की जा सके।

    किसी भी हाल में अफीम की खेती न होने देने का निर्देश

    बैठक के अंत में पुलिस महानिरीक्षक, उ.छो. प्रक्षेत्र, बोकारो ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अफीम की खेती नहीं होने दी जाए। यदि खेती की तैयारी, जुताई, बुआई या पौधारोपण की जानकारी मिलती है तो तत्काल सत्यापन किया जाए। इसके बाद वन विभाग के साथ मिलकर तय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य इस बार अवैध खेती पर पूरी तरह रोक लगाना है।

    Also Read : IITF 2025 में झारखंड की हरित पहचान मजबूत, सिसल और जूट उत्पादों ने खींचा ध्यान

    IG's strict instructions - opium cultivation should not be allowed under any circumstances आईजी का सख्त निर्देश- किसी भी हालत में न हो अफीम की खेती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIITF 2025 में झारखंड की हरित पहचान मजबूत, सिसल और जूट उत्पादों ने खींचा ध्यान
    Next Article “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    Latest Posts

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.