Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»शपथ ग्रहण को लेकर हाई अलर्ट पर पटना पुलिस, कर रही कड़ी चेकिंग
    ट्रेंडिंग

    शपथ ग्रहण को लेकर हाई अलर्ट पर पटना पुलिस, कर रही कड़ी चेकिंग

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शपथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना में गुरुवार को होने वाले नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पटना जंक्शन पर भी व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। RPF और GRP की टीमें डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड के साथ प्लेटफॉर्म से लेकर परिसर और आसपास के होटलों तक तलाशी ले रही हैं। ऑपरेशन का नेतृत्व RPF इंस्पेक्टर शंकर अजय पटेल और GRP थानेदार राजेश कुमार सिन्हा कर रहे हैं।

    तीन दर्जन कछुए बरामद

    तलाशी के दौरान पटना जंक्शन से तीन दर्जन से अधिक कछुए बरामद किए गए हैं। यात्रियों के बैग, झोले और लगेज की गहन जांच की जा रही है। प्लेटफॉर्म 1 से 10 तक मेटल डिटेक्टर से भी सर्च किया जा रहा है। बिना जरूरत स्टेशन परिसर में बैठे लोगों को हटाया जा रहा है।

    गाड़ियों और ट्रेनों की भी जांच

    पार्किंग क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों के पास भी जांच की जा रही है। आने-जाने वाली सभी ट्रेनों की गतिविधियों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। RPF इंस्पेक्टर शंकर अजय पटेल ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनज़र संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं GRP थानेदार राजेश सिन्हा ने कहा कि किसी भी यात्री का सामान बिना जांच प्लेटफॉर्म पर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। शपथ ग्रहण से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्लेटफॉर्म, परिसर, हनुमान मंदिर, होस्टल और मुसाफिरखाना की भी सघन तलाशी ली जा रही है।

    Also Read : गुवाहाटी टेस्ट से पहले शुभमन गिल की चोट पर आया बड़ा अपडेट

    conducting strict checking Patna police on high alert for swearing-in ceremony RPF–GRP का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी Security tightened at Patna Junction ahead of Nitish Kumar's swearing-in ceremony; joint search operation by RPF and GRP underway कर रही कड़ी चेकिंग नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले पटना जंक्शन पर सुरक्षा कड़ी शपथ ग्रहण को लेकर हाई अलर्ट पर पटना पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुवाहाटी टेस्ट से पहले शुभमन गिल की चोट पर आया बड़ा अपडेट
    Next Article चाईबासा के जंगल में अवैध शराब फैक्ट्री ध्वस्त, 120 लीटर देसी दारू जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.