Ranchi : रांची में मुहर्रम के मौके पर, यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस साल 6 जुलाई 2025 को मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर रांची शहर के विभिन्न इलाकों से जुलूस निकाले जाएंगे। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया है कि इस दिन सुबह 10 बजे से जुलूस खत्म होने तक कई मार्गों पर निजी और यात्री वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
मुख्य रूप से बंद किए गए मार्ग इस प्रकार हैं:
- किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महाबीर मंदिर चौक होकर शहीद चौक तक
- शहीद चौक से अपर बाजार, महाबीर मंदिर चौक तक
- सुभाष चौक से अपर बाजार, महाबीर मंदिर तक
- कचहरी चौक से शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक तक
- घडरी तलाब से अल्बर्ट एक्का चौक तक
- प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक
- पुरुलिया रोड से सर्जना चौक तक
- एसएन गागुली रोड, विष्णु गली, बुद्यिया गली, राधेश्याम गली से मेन रोड तक
- सुजाता चौक से मेन रोड तक
- उल हाउस के पास से मेन रोड तक
- कर्बला चौक से रतन पीपी चौक तक
- कडरू से रेडिसन ब्लू होटल होकर मेन रोड तक
- कमाण्डेन्ट आवास मोड से राजेन्द्र पीक तक
- मेकॉन चौक से राजेन्द्र चौक तक
- तुलसी चौक से अम्बेदकर चौक तक
इसके अलावा रांची शहर के अन्य मार्गों पर भी जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और जुलूस के दौरान धैर्य बनाए रखें। यह सूचना पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय रांची द्वारा जारी की गई है।
Also Read : झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी
Also Read : तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
Also Read : JMM कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला, विरोध में लगाए नारे
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 04 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे
Also Read : ओरमांझी के बिरसा जैविक उद्यान में हाइब्रिड शेर ‘शशांक’ की मौत, पेट में कैंसर निकला कारण
Also Read : जमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…