Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे
    झारखंड

    चाईबासा में आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा, अंदर मौजूद थे 29 बच्चे

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa: चक्रधरपुर प्रखंड की भरनियां पंचायत स्थित टोकलो आंगनबाड़ी केंद्र 2 में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोपहर करीब 12 बजे आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। उस वक्त केंद्र में कुल 29 बच्चे मौजूद थे जो सौभाग्य से बाहर खेल रहे थे।

    आंगनबाड़ी सेविका पालो हांसदा और सहायिका सपानी गागराई ने बताया कि बच्चे खाना खाने के बाद बाहर खेल रहे थे तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की हालत पहले से ही काफी जर्जर थी कमरों का प्लास्टर गिर रहा था और दीवारें कमजोर हो चुकी थीं। बावजूद इसके विभाग की ओर से अब तक कोई मरम्मत नहीं कराई गई।

    घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र की खतरनाक स्थिति की जानकारी प्रशासन को कई बार दी गई थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने तुरंत मरम्मत की मांग की है और कहा कि अगर भविष्य में कोई हादसा हुआ तो इसके लिए पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

    इस घटना ने एक बार फिर सरकारी भवनों के रखरखाव और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ सरकार बच्चों के पोषण और शिक्षा के लिए योजनाएं चला रही है तो दूसरी तरफ उन योजनाओं को संचालित करने वाले भवन खुद बच्चों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

    अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

    Also read:जमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…

    Also read:ओरमांझी के बिरसा जैविक उद्यान में हाइब्रिड शेर ‘शशांक’ की मौत, पेट में कैंसर निकला कारण

    Also read:मुहर्रम को लेकर आदित्यपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में भी अब रहेगी NDRF की यूनिट, रांची से बुलाने का झंझट हुआ खत्म…
    Next Article JMM कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा का पुतला, विरोध में लगाए नारे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग 8 : पेड़ों के दर्द को गीतों में पिरोती हैं सुधा कुमारी, खुद की जिंदगी भी संघर्षों से भरी

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.