Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»इंटरमीडिएट के छात्र को मा’री गो’ली, हालत नाजुक
    बिहार

    इंटरमीडिएट के छात्र को मा’री गो’ली, हालत नाजुक

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2025Updated:July 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छात्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sitamarhi : बिहार के सीतामढ़ी शहर में बीती देर रात इंटर के एक छात्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी छात्र की पहचान 17 साल के सुशील कुमार के तौर पर की गई है। वह सहियारा थाना क्षेत्र के मौदह गांव निवासी विजय महतो का इकलौता बेटा है। घटना मेहसौल थाना क्षेत्र के कारगिल चौक के पास राजोपट्टी मोहल्ले से सामने आई है। सुशील इंटर में साइंस का छात्र है और वह सीतामढ़ी में किराए के लॉज में रहता था।

    घटना का विवरण

    घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सुशील के साथ लॉज में रहने वाले छात्र अनमोल कुमार ने मीडिया को बताया कि जब वह बाहर निकला तो उसने सुशील को बाथरूम के पास सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा देखा। आनन-फानन में अन्य छात्रों की मदद से उसे शहर के रिंग बांध स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टर वरुण कुमार के अनुसार सुशील के सिर के बाएं हिस्से में गोली लगी है और उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सुशील के माता-पिता अस्पताल पहुंचे। सुशील की मां संगीता देवी फूट-फूटकर रो पड़ीं और बोलीं, “चार बेटियों के बाद बस यही एक बेटा है।”

    पुलिस जांच शुरू, दो छात्र हिरासत में

    घटना की जानकारी मिलते ही सदर SDPO रामकृष्ण और मेहसौल थानेदार इंस्पेक्टर फैराज हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर दो छात्रों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। SDPO ने मीडिया को बताया कि गोली पास से मारी गई है और प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इसमें साथ पढ़ने वाले छात्रों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

    Also Read : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के PA समेत आठ ठिकानों पर ED की रेड

    Bihar Bihar news hostel resident inter student intermediate student Kargil Chowk Maudah village Mehsaul police station Rajopatti locality Sahiyara police station science student Shooting Incident shot fired Sitamarhi Sitamarhi crime student attack student injured student wounded Sushil Kumar Vijay Mahto इंटर छात्र इंटरमीडिएट छात्र कारगिल चौक गोली मार दी गई गोलीकांड छात्र जख्मी छात्र पर हमला छात्र हमला बिहार बिहार न्यूज मेहसौल थाना मौदह गांव राजोपट्टी मोहल्ला लॉज में रहना विजय महतो सहियारा थाना साइंस छात्र सीतामढ़ी सीतामढ़ी क्राइम सुशील कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक
    Next Article शेयर बाजार की शुरुआत सपाट, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.