Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»चिराग पासवान ने राज्यपाल से की मुलाकात, NDA में सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान
    बिहार

    चिराग पासवान ने राज्यपाल से की मुलाकात, NDA में सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चिराग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार को बिहार के राज्यपाल से मुलाकात की। राजभवन से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर राज्यपाल को जानकारी दी। चिराग ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीटों का बंटवारा जल्द ही अंतिम रूप ले लेगा।

    2020 के चुनावों पर चिराग का दावा

    2020 के बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए चिराग ने कहा, “अगर मैं उस समय NDA के साथ होता, तो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) इतनी सीटें नहीं जीत पाता। राजद ने केवल उन सीटों पर जीत हासिल की, जहां हमने अपने उम्मीदवार उतारे थे और ऐसी सीटों की संख्या दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंचती।”

    रामविलास पासवान की जयंती पर कार्यक्रम

    चिराग ने बताया कि उन्होंने पांच जुलाई को अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी राज्यपाल से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    वीटो संस्था और बिहार फर्स्ट की सोच

    चिराग ने वीटो नामक संस्था की गतिविधियों और इसके विस्तार के बारे में भी राज्यपाल को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संस्था कई देशों में काम कर रही है और इसके तहत एक विश्वविद्यालय का निर्माण भी हो रहा है, जिसमें “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” की सोच को प्राथमिकता दी जा रही है।

    मांझी के बयान पर चिराग की प्रतिक्रिया

    पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी द्वारा चिराग को “अनुभवहीन” बताए जाने पर चिराग ने नरम रुख अपनाया। उन्होंने कहा, “मांझी जी हमारे अभिभावक हैं। वे कुछ भी कह सकते हैं, मुझे कोई आपत्ति नहीं। मैं उनसे हमेशा आशीर्वाद लेता रहता हूं। विपक्ष को इन बातों से खुश होने की जरूरत नहीं, क्योंकि हम (NDA) एकजुट हैं।”

    PM मोदी को बधाई

    चिराग ने PM नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, “हमें गर्व है कि हम ऐसे PM के साथ काम कर रहे हैं, जिन्हें हर देश में सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है। यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।”

    चिराग का जोर : एकजुटता और विकास

    चिराग पासवान ने इस दौरान NDA की एकजुटता और बिहार के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और गठबंधन बिहार के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    Also Read : कुख्यात उत्तम यादव के नौ गुर्गे धराये, हथियार, गोलियां सहित अन्य सामान जब्त 

    Chirag Paswan met the Governor gave a big statement on seat sharing in NDA NDA में सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान चिराग पासवान ने राज्यपाल से की मुलाकात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात उत्तम यादव के नौ गुर्गे धराये, हथियार, गोलियां सहित अन्य सामान जब्त
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री ने हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से अस्पताल में मिलकर जाना हालचाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    Latest Posts

    चार राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग, बंगाल में सियासी हलचल तेज; AJUP विधायक हुमायूं कबीर हिरासत में

    October 6, 2026

    विनोद खन्ना: कभी अमिताभ से होती थी तुलना, फिर क्यों छोड़ दिया था करोड़ों का स्टारडम ? जानें उनके बारे में दिलचस्प बातें

    October 6, 2026

    ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च शुरू, हाथ में दिखी तख्ती- ‘Gyanesh, It’s Done Bro’

    October 6, 2026

    CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’

    October 6, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.