Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jun, 2026 ♦ 5:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»लंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान
    जामताड़ा

    लंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara( Rajiv jha) : जामताड़ा के वरिष्ठ भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा के ज्येष्ठ सुपुत्र कुमार दिव्यांक ने विदेश में बढ़ाया अपने जिले का मान। जिले के लिए गर्व की बात है कि कुमार दिव्यांक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। कुमार दिव्यांक ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, क्रानफिल्ड यूनिवर्सिटी (यू के) लंदन से मास्टर इन स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग की पढ़ाई पूरी कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।

    अकादमिक उत्कृष्टता और शोध में शानदार योगदान के लिए उन्हें दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है। सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध पुरस्कार और संपूर्ण योगदान के लिए डायरेक्टर पुरस्कार से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से उस छात्र के रूप में दिया गया जिसने न सिर्फ अपनी पढ़ाई में उत्कृष्टता दिखाई, बल्कि संस्थान की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नेतृत्व गतिविधियों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। अपने बेटे की इस उपलब्धि पर भावुक होते हुए हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि यह मेरे लिए सिर्फ पारिवारिक नहीं, बल्कि सामाजिक और क्षेत्रीय गौरव का क्षण है। माँ चंचला और बाबा बैद्यनाथ की कृपा और आप सभी का आशीर्वाद उसके बाद मेरे बेटे की कड़ी मेहनत का यह फल है। यह सफलता हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखता है और उन्हें पाने का जज़्बा रखता है। जैसे ही यह खबर सामने आई, स्थानीय राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक वर्गों में खुशी की लहर दौड़ गई।

    कई लोगों ने इसे जामताड़ा के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया और कुमार दिव्यांक को शुभकामना दी। इस तरह की उपलब्धियाँ न सिर्फ परिवार का, बल्कि पूरे जिले और राज्य का मान बढ़ाती हैं। कुमार दिव्यांक की यह सफलता आने वाले समय में झारखंड के युवाओं के लिए एक आदर्श और नई दिशा का संकेत है।

    Also read: मुहर्रम पर्व को लेकर पलामू DIG ने जारी किए निर्देश, शांति समिति की बैठक अनिवार्य

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुहर्रम पर्व को लेकर पलामू DIG ने जारी किए निर्देश, शांति समिति की बैठक अनिवार्य
    Next Article हूल दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने सिद्धो-कान्हू सेवा समिति को भेंट किए मांदर-नगाड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कुख्यात मयंक सिंह ने ली गिद्दी फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट वायरल

    June 3, 2026
    चतरा

    चतरा में सवारी वाहन पलटने से एक दर्जन यात्री घायल, मची चीख-पुकार

    June 3, 2026
    जामताड़ा

    10-12 घंटे काम, फिर भी पूरी मजदूरी नहीं, रेलवे साइडिंग के मजदूर पहुंचे डीसी के दरबार

    June 3, 2026
    Latest Posts

    कुख्यात मयंक सिंह ने ली गिद्दी फायरिंग की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट वायरल

    June 3, 2026

    चतरा में सवारी वाहन पलटने से एक दर्जन यात्री घायल, मची चीख-पुकार

    June 3, 2026

    10-12 घंटे काम, फिर भी पूरी मजदूरी नहीं, रेलवे साइडिंग के मजदूर पहुंचे डीसी के दरबार

    June 3, 2026

    जन्मदिन पर केक काटा, खुशियां मनाईं और फिर… सड़क हादसे ने छीन ली दो दोस्तों की जिंदगी

    June 3, 2026

    झारखंड के 13 जिलों में आज-कल बारिश और वज्रपात के आसार, अलर्ट जारी

    June 3, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.